बिना खिड़की-दरवाजों वाले भवन में बैठ रहे 72 विद्यार्थी: बुरहानपुर में शिक्षक बोले- डिजाइन ही ऐसी बनी थी, – Burhanpur (MP) News

बिना खिड़की-दरवाजों वाले भवन में बैठ रहे 72 विद्यार्थी:  बुरहानपुर में शिक्षक बोले- डिजाइन ही ऐसी बनी थी, – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में जनजातीय विभाग के तहत संचालित अमुल्ला खुर्द मिडिल स्कूल की स्थिति चिंताजनक है। स्कूल परिसर में दो कक्ष हैं, जिनमें विद्यार्थी बैठते हैं, जबकि एक भवन ऐसा भी है जिसमें न खिड़कियां हैं, न दरवाजे। छत का पलस्तर भी जगह-जगह से उखड़ा हुआ है। बाव

.

स्कूल की कुल दर्ज संख्या 72 है जबकि नियमित रूप से उपयोग में लिए जाने वाले केवल दो कमरे उपलब्ध हैं। इस कारण गुरुवार को कई बच्चे बिना खिड़की-दरवाजों वाले कक्ष में पढ़ते नजर आए। स्कूल देड़तलाई संकुल के अधीन आता है।

शिक्षक बोले- इसे भवन नहीं ‘बरामदा’ कहा जा रहा

स्कूल के शिक्षक अमित वानखेड़े ने बताया कि उनका हाल ही में तबादला हुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि संख्या अधिक होने से बच्चों को परेशानी होती है। विभागीय रिकॉर्ड में इस तीसरे हिस्से को ‘बरामदा’ बताया जा रहा है, जबकि देखने पर यह पूरी तरह एक कक्ष जैसा दिखाई देता है।

जनशिक्षक ने कहा- नक्शा ही ऐसा बना था

देड़तलाई संकुल के जनशिक्षक तरुण कुमार मंडलोई ने कहा कि जब यह भवन बना था तभी से इसका नक्शा इसी रूप में तैयार हुआ है। उनके अनुसार स्कूल में तीन कक्ष हैं दो में क्लास लगती है और तीसरे में ऑफिस संचालित होता है, जिसे तकनीकी रूप से बरामदा बताया जा रहा है। उन्होंने भी माना कि छात्रों को बैठने में समस्या आती है और विभाग को खिड़की-दरवाजे लगाने सहित सुधार कार्य के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।



Source link