भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप के प्रयास का आरोप: पन्ना में महिला ने एसपी से की शिकायत, बीजेपी नेता ने आरोपों को झूठा बताया – Panna News

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप के प्रयास का आरोप:  पन्ना में महिला ने एसपी से की शिकायत, बीजेपी नेता ने आरोपों को झूठा बताया – Panna News


अजयगढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव।

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा के अजयगढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उसने थाना पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आ

.

महिला ने अपने ज्ञापन में बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव उसके घर आता था और उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ गलत करने की नीयत रखता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि यादव उसके पति के साथ मारपीट भी करता था। उसने कहा कि क्षेत्र में राजनीतिक रसूख के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस ने कहा- मामले को दबाया जा रहा

इस शिकायत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष की करतूत को राजनीतिक दबाव के चलते बचाया जा रहा है।

इसी मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान ने 31 अक्टूबर को आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोगों पर आरोप होने के कारण पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली कर रही है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोपों को चिंताजनक बताया।

मंडल अध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह महिला और उसके पति का आपसी विवाद है और उन्हें जबरन इस मामले से जोड़ा जा रहा है। यादव ने दावा किया कि वह इस महिला को नहीं जानते और किसी के कहने पर उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच अजयगढ़ थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं की गहन विवेचना कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।



Source link