ममता कुलकर्णी के बयान पर किन्नर अखाड़े के संस्थापक बोले: ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण 420 और निष्कासित हैं; नकली भगवा चोला धारण किया – Ujjain News

ममता कुलकर्णी के बयान पर किन्नर अखाड़े के संस्थापक बोले:  ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण 420 और निष्कासित हैं; नकली भगवा चोला धारण किया – Ujjain News


किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता के बयान पर विरोध जताया।

गोरखपुर में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी के दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान से हंगामा मच गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और किन्नर अखाड़े की आचार्य रही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने भगवा

.

फिल्म ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर थीं। बुधवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षनाथ के दर्शन किए। साधु-संतों से मुलाकात की और भजन संध्या में शामिल हुईं।

मंगलवार को गोरखपुर में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर उन्होंने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “उसने कोई बम ब्लास्ट नहीं किया, वह आतंकी नहीं है।” उन्होंने यह भी साफ किया कि वह दाऊद से कभी नहीं मिलीं। ममता ने कहा था कि “मैं आज पूरी तरह अध्यात्म के मार्ग पर हूं। राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से मेरा कोई संबंध नहीं है।” दिनभर के मीडिया प्लेटफाॅर्म पर यह दावा किया जा रहा था कि ममता ने दाऊद का समर्थन करते हुए कहा है कि वह आतंकवादी नहीं है।

ममता कुलकर्णी।

ममता कुलकर्णी के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन स्थित किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने एक पत्र जारी करते हुए दोनों को नकली महामंडलेश्वर बताते हुए दोनों के अखाड़े से निष्कासन की बात कही। हालांकि बवाल मचने के बाद ममता ने अपने बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से बताया गया है।

नकली भगवा चोला धारण के आरोप

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास।

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास।

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बताया कि मैंने ममता कुलकर्णी का बयान देखा। हालांकि हमने उसे 30 फरवरी को ही निष्कासित कर दिया था। साथ में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित किया है। कल गोरखपुर में ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को क्लीन चिट दी है उन्होंने कहा कि मुंबई में बम विस्फोट उन्होंने नहीं कराए थे।

नकली आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति में दाऊद इब्राहिम को क्लीन चिट दी गई। दाऊद इब्राहिम की वकालत की। ये दोनों देशद्रोही हैं। भगवा नकली चोला पहनकर रखा है। जूना अखाड़ा के हरिगिरि पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हरिगिरी जैसे लोग इनके संरक्षक बने हुए ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी लालच में इनके मिले हुए हैं, ऐसे लोगों को तत्काल जेल में डाला जाए।

लक्ष्मी नारायण को पद से मुक्त करता हूं

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी।

ऋषि अजय दस ने पत्र जारी करते हुए कहा कि, मैं किन्नर अखाड़े का संस्थापक होने के नाते 2015-16 उज्जैन कुंभ में मेरे द्वारा नियुक्त आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मैं आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा के पद से मुक्त करता हूं।

शीघ्र इन्हें लिखित सूचना दे दी जाएगी, क्योंकि जिस धर्म प्रचार-प्रसार व धार्मिक कर्मकांड के साथ ही किन्नर समाज के उत्थान इत्यादि की आवश्यकता से उनकी नियुक्ति की गई थी, यह उस पद से सर्वदा भटक गए हैं। इन्होंने मेरी बिना सहमति के जूना अखाड़ा के साथ एक लिखित अनुबंध 2019 के प्रयागराज कुंभ में किया। वह 420 है।

किन्नर अखाड़े का रजिस्ट्रेशन मेरे नाम से उज्जैन किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बोलने वाली ममता कुलकर्णी और अपने आप को अखाड़े का आचार्य बोलने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी महामंडलेश्वर बता रही हैं। दोनों का निष्कासन हो चुका है। किन्नर अखाड़े का रजिस्ट्रेशन भी मेरे नाम से है। जमीन भी मेरे नाम अलाट हुई है। प्रयागराज हाईकोर्ट ने भी मुझे ही फाउंडर मानकर संबोधित किया है।

ममता कुलकर्णी दाऊद की कठपुतली: हिमांगी

किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी।

किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी।

किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ममता कुलकर्णी अपने आप को महामंडलेश्वर बोल रही हैं। अभी ये लोग सनातन धर्म के साथ क्या खेल करने वाले हैं। कोई नहीं जानता। ये दाऊद इब्राहिम की भेजी हुई कठपुतली है। इनकी खुद भी आतंकवादी गतिविधियां होंगी। इसकी जांच होनी चाहिए। अब तक जांच क्यों नहीं बैठी ये मेरे समझ में नहीं आ रहा है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- इलाज की जरूरत इधर, ममता के बयान के बाद उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी विरोध जताया। बरेली में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ममता कुलकर्णी को इलाज की जरूरत है, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि दाऊद इब्राहिम क्या है। मैं हमेशा कहती हूं कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।

बहुत से प्रत्यक्ष प्रमाण हैं जो बताते हैं कि दाऊद के कर्म कैसे थे, उसका व्यक्तित्व क्या था और लोग उसे किस नजर से देखते हैं। इसलिए इसमें मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…

किन्नर महामंडलेश्वर बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

इंदौर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्नर सपना को दूसरे दिन भी जेल में ही रहना पड़ा। वहीं इस पूरे मामले में नए मोड़ लगातार सामने आ रहे हैं। मामला अब भोपाल तक पहुंच गया है, जिसमें नई एसआईटी गठित होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें



Source link