T10 League: मैदान पर जर्सी बदल रहा था फील्डर, गेंद हो गई बाउंड्री पार, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

T10 League: मैदान पर जर्सी बदल रहा था फील्डर, गेंद हो गई बाउंड्री पार, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट


T10 League: रोहन मुस्तफा से मैदान पर हुई बड़ी गलती, टीम ने गंवाया मैच (फोटो-रोहन मुस्तफा फेसबुक)

अबु धाबी में खेली जा रही टी10 लीग में नॉर्दन वॉरियर्स और टीम अबु धाबी (Northern Warriors Vs Abu Dhabhi) के बीच चल रहे मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद ही कभी क्रिकेट के मैदान पर देखा गया हो.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 2, 2021, 4:32 PM IST

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर अकसर ऐसे मजाकिया घटनाएं देखने को मिलती है जिन्हें देख फैंस की हंसी नहीं रुक पाती, कुछ ऐसा ही अबु धाबी में खेली जा रही टी10 लीग (T10 League) में देखने को मिला. सोमवार को नॉर्दर्न वॉरियर्स और टीम अबु धाबी के बीच हुए मैच में फील्डर बाउंड्री लाइन पर अपनी जर्सी बदलता रह गया और गेंद उसके पास से बाउंड्री लाइन पार कर गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसकी हंसी रोके नहीं रुक पा रही.

नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो उस दौरान बल्लेबाज ने एक शॉट खेला और उस दौरान टीम अबु धाबी के फील्डर रोहन मुस्तफा (Rohan Mustafa) बाउंड्री लाइन पर जर्सी बदल रहे थे. गेंदबाज को इस बारे में नहीं पता था और उसने भी गेंद फेंक दी. तभी बल्लेबाज ने शॉट खेला और रोहन मुस्तफा ने आधी जर्सी पहनी ही थी कि गेंद उनके पास से निकल गई. इस घटना को देख सभी लोग दंग रह गए. विपक्षी टीम के खिलाड़ी निकोलस पूरन का तो हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

टी नटराजन को बीसीसीआई ने नहीं दी खेलने की इजाजत, खुद किया खुलासा रोहन मुस्तफा की वजह से हारी टीम अबु धाबी
बता दें रोहन मुस्तफा ने अंतिम गेंद पर भी एक ऐसी गलती की जिसकी वजह से उनकी टीम ने मैच गंवा दिया. दरअसल अंतिम गेंद पर नॉर्दन वॉरियर्स को 2 रन की जरूरत थी. विपक्षी टीम के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला और गेंद रोहन मुस्तफा के हाथों से छिटक गई और नॉर्दन वॉरियर्स को आसानी से दो रन मिल गए.








Source link