छिंदवाड़ा थाना देहात पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने नर्मदापुरम जिले के सेमरी गांव से दो माह से लापता नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के अनुसार कुंडाली कला निवासी माहुलाल यादव ने 23 सितंबर को थाना दे
.
खेतों में मजदूरी कर रही थी बालिका, बदल लिया था नाम जांच के दौरान पुलिस को एक ठेकेदार से सूचना मिली कि कुंडाली कला की एक लड़की, जो लापता बालिका से मिलती-जुलती है,नर्मदापुरम जिले के सेमरी गांव में मजदूरी कर रही है।सूचना पर पुलिस टीम ने खेतों में जाकर तलाश की और करीब 9 से 10 किलोमीटर पैदल चलकर बालिका को काम करते हुए पहचान लिया।
बालिका ने पूछताछ में बताया कि घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह परिवार की मदद के लिए बिना बताए घर से चली गई थी और वहां अपना नाम बदलकर मजदूरी कर रही थी।
टीम ने पैदल पहुंचकर किया रेस्क्यू थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम ने कठिन परिस्थितियों में भी खेतों तक पहुंचकर बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया।इसके बाद उसे छिंदवाड़ा लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस ने बताया कि बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों से मिलकर भावुक हो गई।
टीम की कार्यकुशलता पर एसपी ने की सराहना इस पूरे अभियान में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक वर्षा सिंह, एएसआई संदीप सिंह राजपूत, जीवन सिंह सूर्यवंशी,प्रधान आरक्षक मंगल सिंह, आरक्षक सौरभ बघेल, महिला आरक्षक प्रमीला,सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन और आरक्षक आदित्य की अहम भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।