सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जंयती पर रतलाम में पाटीदार समाज ने वाहन रैली निकाली। रैली श्री राष्ट्रीय सरदार सेना के बैनर तले निकली। रैली में समाजजन बाइक, चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए।
.
रैली में शामिल होने जिलेभर से आए पाटीदार समाज के लोग मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में एकत्र हुए। यहां से रैली अलकापुरी, सैलाना बस स्टैंड, शहरसराय, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम, छत्रीपुल, कोर्ट चौराहा, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहा, दो बत्ती होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंची, जहां सभा हुई।
एक समान आरक्षण पर बात
रैली के बाद नेहरू स्टेडियम में समाजजनों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अवकाश घोषित करने के साथ समाज की एकता पर जोर दिया। साथ ही पाटीदार समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण की सभी प्रदेशों में अलग-अलग होने पर एक करने की बात पर अपने विचार रखे, ताकि समाज को सभी प्रदेशों में एक जैसी सुविधा मिले।
