सीहोर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में 800 लोग दौड़े: विधायक ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई – Sehore News

सीहोर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में 800 लोग दौड़े:  विधायक ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई – Sehore News


सीहोर में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने इस दौरान राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। साथ ही ‘एकता वृक्ष’ का रोपण भी किया। यह आयोजन ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के मौके पर

.

पुलिस महानिदेशक के आदेशों को फॉलो करते हुए जिले के मुख्यालय में सुबह यह ‘एकता दौड़’ कराई गई। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। इस अवसर पर कई बड़े अधिकारी भी उपस्थिति दिखाई दिए।

विधायक सुदेश राय ने दिखाई हरी झंडी

यह दौड़ आवासीय खेलकूद परिसर, भोपाल नाका से शुरू होकर चर्च ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी मौजूद थे। विधायक सुदेश राय और एसपी दीपक शुक्ला ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। विधायक सुदेश राय ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।

लगभग 800 प्रतिभागियों का दिखा उत्साह

इस दौड़ में लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनका उत्साह साफ नजर आ रहा था। इनमें युवा, खिलाड़ी, स्कूली व कॉलेज के बच्चे, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के सदस्य, पुलिस बल, होम गार्ड्स और नागरिक शामिल थे।

लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, जिला शिक्षा अधिकारी डी एस तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी पूजा शर्मा, डीएसपी हेमंत पांडे, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माया सिंह, सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत, उप निरीक्षक आर्म्स राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link