चित्रकूट में देव दीपावली पर 1.11 लाख दीप जले: मंदाकिनी का राघव प्रयाग घाट रोशन हुआ; लाखों श्रद्धालुओं ने की कामदगिरि की परिक्रमा – Satna News

चित्रकूट में देव दीपावली पर 1.11 लाख दीप जले:  मंदाकिनी का राघव प्रयाग घाट रोशन हुआ; लाखों श्रद्धालुओं ने की कामदगिरि की परिक्रमा – Satna News


सतना जिले में स्थित धार्मिक नगरी चित्रकूट में देव दीपावली के अवसर पर मंदाकिनी नदी का राघव प्रयाग घाट 1 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगा उठा। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में शनिवार को जिला प्रशासन और साधु-संतों ने मिलकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौर

.

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। लंका विजय के बाद उन्होंने मां मंदाकिनी में दीपदान किया था, जिससे इस स्थान का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

दीपोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। चित्रकूट नगर परिषद ने 21 हजार दीपक जलाए, वहीं रामघाट पर भव्य सजावट और आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।

स्थानीय मठों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा राघव प्रयाग घाट में कुल 1 लाख 11 हजार 111 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें मंदाकिनी तट पर भरत घाट में बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

देखिए तस्वीरें…



Source link