मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव (IDM Conclave) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 से 9 नवंबर तक व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) स्टेडियम में होगा।
.
इसमें देशभर की 100 से अधिक ऑटोमोबाइल और डिफेंस कंपनियां भाग लेंगी। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण, वेंडर डेवलपमेंट और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देना है।
इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव (IDM Conclave) का आयोजन किया जा रहा है।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
यह कॉन्क्लेव आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इसका मकसद रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक और उत्पादन क्षमता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में 60 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी, जिनमें विभिन्न कंपनियों के वाहन और तकनीकी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही, B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) और B2G (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट) बैठकों के माध्यम से उद्योग जगत और सरकारी उपक्रमों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
कॉन्क्लेव के मुख्य उद्देश्य
व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के सीजीएम प्रवीण सिंह के अनुसार, इस कॉन्क्लेव के पांच प्रमुख उद्देश्य तय किए गए हैं।
- रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के लिए सक्षम और प्रतिस्पर्धी आपूर्तिकर्ताओं का नेटवर्क बढ़ाना।
- रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) और स्वदेशीकरण सूचियों के अनुरूप Make in India को बढ़ावा देना।
- रक्षा विनिर्माण और सप्लाई चेन में MSME और स्टार्टअप की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना।
- उद्योगों और सरकारी खरीद टीमों के बीच पंजीकरण, गुणवत्ता और दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पर स्पष्ट संवाद स्थापित करना।
- सहायक उद्योगों और टियर-II/III आपूर्तिकर्ताओं के लिए अवसरों का सृजन करना।
प्रमुख कंपनियां और संगठन होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल और रक्षा कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें शामिल हैं —डीआरडीओ, बीईएमएल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), बामर लॉरी, अशोक लीलैंड, टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, इसुजु, टोयोटा और फोर्स मोटर्स।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां
- उद्घाटन सत्र: रक्षा मंत्रालय और सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी ‘स्वदेशीकरण दृष्टिकोण और खरीद रणनीति’ पर संबोधन देंगे।
- सार्वजनिक उपक्रम प्रस्तुतियां: हर उपक्रम अपनी खरीद नीति, पंजीकरण प्रक्रिया और आगामी निविदाओं की जानकारी देगा।
- B2B/B2G बैठकें: संभावित विक्रेताओं और सरकारी खरीद टीमों के बीच सीधे संवाद का मंच।
- प्रदर्शनी: MSME और आपूर्तिकर्ता कंपनियों के उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी।
- तकनीकी कार्यशालाएं: गुणवत्ता मानकों, रक्षा विनिर्माण अनुपालन और GeM खरीद प्रक्रियाओं पर सत्र।
- पैनल डिस्कशन: उद्योग जगत के लीडर और रक्षा उपक्रम प्रमुख ‘स्वदेशी रक्षा आपूर्ति श्रृंखला के विस्तार’ पर चर्चा करेंगे।
यह कॉन्क्लेव जबलपुर को देश के रक्षा विनिर्माण मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा। आयोजन के दौरान स्वदेशी तकनीक और निजी क्षेत्र की भूमिका को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रहेगा।
IDM Conclave में प्रदर्शनी स्टॉल • Power train & Engine Components, • Transmission & Driveline, • Chassis & Structural Components • Suspension System • Steering System, • Braking System, • Electrical &Electronics, • HVAC (Heating, Ventilation ,Air Conditioning), • Fuel System, • Body & Exterior, • Interior Components , • Wheels & Tires, Safety Systems • Lubricant, Fluids & Consumables • Aftermarket & Accessories