उमरिया के नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र के कल्दा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटाई का एक मामला सामने आया है। यहां राजस्व क्षेत्र में खैर प्रजाति के आठ पेड़ों की अनुमति के बजाय 16 पेड़ों की अवैध कटाई कर दी गई। साथ ही, काटी गई लकड़ियों का परिवहन भी कर लिया गया था। लापरवाही बरतने के लिए वनरक्षक-सर्किल प्रभारी निलंबित मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में वनरक्षक ओमप्रकाश पटेल और सर्किल प्रभारी नंदलाल चौधरी की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद डीएफओ ने दोनों को निलंबित कर दिया। आरोपी साबिर के खिलाफ पीओआर (प्रकरण) दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वन विभाग ने मौके से खैर लकड़ी के सात चट्टे जब्त किए हैं, जिन्हें डिपो में सुरक्षित रखवा दिया गया है। बिना इजाजत की गई 16 पेड़ों की कटाई अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि 16 पेड़ों की कटाई बिना किसी अनुमति के की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और इसमें जिसकी भी संलिप्तता या लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलदीप त्रिपाठी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है।
Source link