Women World Cup Final: लास्ट पंच के लिए तैयार भारतीय शेरनियां, हरमन ने बजाया जीत का बिगुल, बोलीं- पूरी टीम…

Women World Cup Final: लास्ट पंच के लिए तैयार भारतीय शेरनियां, हरमन ने बजाया जीत का बिगुल, बोलीं- पूरी टीम…


महिला वर्ल्ड कप फाइनल का मंच सज चुका है. इंतजार है तो बस मुकाबला शुरू होने का. कुछ घंटों में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ट्रॉफी उठाने की जंग होगी. इस खिताबी जंग के लिए भारतीय टीम तैयार है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फाइनल मुकाबले में खेलने से बड़ी कोई प्रेरणा नहीं है और पूरी टीम उत्साहित है. भारतीय टीम 2 नवंबर को तीसरी बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगी और पहली ट्रॉफी उठाने की कोशिश में होगी.

दुनिया को मिलेगा नया चैंपियन

तीन बार की रनरअप भारत और पहली बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मुकाबला होना है. जो भी टीम जीतेगी महिला वर्ल्ड में दुनिया को एक नई चैंपियन देखने को मिलेगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, अब तक सिर्फ ये तीन टीमें ही महिला वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 7 बार यह खिताब जीता है.

Add Zee News as a Preferred Source


हरमन ने भरी जीत की हुंकार

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप इस मुकाम पर होते हैं, वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रहे होते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ी कोई प्रेरणा हो सकती है. पूरी टीम पूरी तरह से उत्साहित है. वे एक-दूसरे के साथ खड़े हैं और एक-दूसरे को दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं. मुझे लगता है कि इससे पता चलता है कि यह टीम एक-दूसरे के साथ कितना खड़े हैं और हम इस मैच के लिए कितने तैयार हैं.’

मुकाबले को लेकर क्या कहा?

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘अब बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने, रणनीति बनाने और हर संभव कोशिश करने की बात है. ऐसा नहीं है कि हम फाइनल में पहुंच गए हैं और हमें यह सब आज करना है. हम पिछले दो सालों से ऐसा कर रहे हैं. यह जानते हुए कि भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है और वहां कैसी परिस्थितियां होंगी. इसलिए हमने शुरू से ही इसकी पूरी तैयारी कर ली है. अब बस अपना 100 प्रतिशत देने और टीम के लिए मौजूद रहने की बात है.’

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरनी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री. 

साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, काराबो मेसो.



Source link