ऋतिका संग WC फाइनल देखने पहुंचे रोहित, स्‍क्रीन पर दिखते ही गूंजा स्‍टेडियम

ऋतिका संग WC फाइनल देखने पहुंचे रोहित, स्‍क्रीन पर दिखते ही गूंजा स्‍टेडियम


Last Updated:

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वूमेंस वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच को देखने के लिए रोहित शर्मा वाइफ रितिका सजदेह के साथ पहुंचे. फैन्‍स रोहित को देखकर काफी उत्‍साहित नजर आए. उधर, मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जमकर चौके-छक्‍के लगाए.

ख़बरें फटाफट

रोहित मैच देखने आए हैं.

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍पोर्ट्स एकेडमी में जारी वूमेंस वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाने के लिए खुद रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी पहुंचे. जैसे ही रोहित को बिग स्‍क्रीन पर दिखाया गया, स्‍टेडियम में मौजूद फैन्‍स रोहित..रोहित.. के नारे लगाता नजर आया. हाल ही में भारत की वाइट-बॉल कप्‍तानी छोड़ चुके रोहित शर्मा इस मैच में बतौर दर्शक नहीं, बल्कि भारतीय महिला टीम के समर्थक के रूप में मौजूद थे. उनके आने से माहौल में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार हुआ और यह शाम भारतीय क्रिकेट के लिए एक जश्न जैसा बन गई. रोहित कॉरपोरेट बॉक्स में कई हस्तियों और फैन्‍स के बीच बैठे दिखे, लेकिन जैसे ही कैमरा उन पर गया, पूरा स्‍टेडियम झूम उठा.

मैदान पर भी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया. टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया की ओपनर जोड़ी शेफाली वर्मा और स्‍मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए 104 रन की ठोस साझेदारी की. शफाली हाल ही में चोट से उबरकर टीम में लौटी थीं और फाइनल में अपने करियर की अब तक की सबसे शानदार पारी खेल गईं. उन्होंने 78 गेंदों में 87 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसी के साथ वह महिला वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की बल्लेबाज बन गईं.



Source link