कम लागत और शानदार मुनाफा…इस घास की खेती बना देगी लखपति, जानें ट्रिक्स

कम लागत और शानदार मुनाफा…इस घास की खेती बना देगी लखपति, जानें ट्रिक्स


Last Updated:

Indore News: नेपियर घास के इस्तेमाल से दूध उत्पादन बढ़ा है और लागत में कमी आई है. इस किस्म की नेपियर घास की पत्तियों में धार कम है, अक्सीलेट्स कम है. वहीं विटामिन और टीडीएन वैल्यू ज्यादा मिली है. इसका मतलब है कि इसमें सुपाच्य पोषक तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में पाए गए. इससे कम खर्च और कम मेहनत में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ी है.

इंदौर. किसानों और पशुपालकों के बीच नेपियर घास काफी लोकप्रिय हो रही है. नेपियर घास पशुओं के लिए बेहतर चारा है. इसे हाथी घास के नाम से भी जाना जाता है. नेपियर घास ज्यादा पौष्टिक और उत्पादक होती है. इस घास के सेवन से पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ता है, साथ ही यह घास पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. नेपियर घास से सीएनजी और कोयला बनाने की तकनीक पर काम चल रहा है. इससे किसानों को भी कम खर्च में शानदार कमाई का मौका मिलेगा.

मध्य प्रदेश के रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अतेंद्र गौतम ने लोकल 18 को बताया कि रीवा के कुछ किसानों ने नेपियर घास उगाने की शुरुआत की है. वे पुणे की एक रिसर्च फर्म से 250 ग्राम वाजरा-नेपियर घास लाए. उन्होंने इसे अपने खेत में लगाया. इसे अपने पशु को आहार के रूप में चारा दिया. नेपियर घास के उपयोग से दूध का उत्पादन बढ़ा और लागत में कमी आई. इस वैरायटी की नेपियर घास की पत्तियों में धार और अक्सीलेट्स कम है. इसमें विटामिन और टीडीएन वैल्यू अधिक मिली है. इसका मतलब है कि इसमें सुपाच्य पोषक तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं. इससे कम खर्च और कम मेहनत में पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ी है. वर्तमान में उन्हें इससे 15 से 20 हजार रुपये हर महीने फायदा हो रहा है.

खेत की मेड़ों पर उगाएं नेपियर घास
देश में नेपियर घास की खेती रबी की फसल की कटाई के बाद खरीफ मौसम में और फरवरी-मार्च में की जाती है. इसकी खेती ज्यादा बारिश या सूखे-बंजर इलाकों में भी की जा सकती है. किसान चाहें तो खेत की मेड़ों पर नेपियर घास की खेती कर सकते हैं. नेपियर में 55 से 60 फीसदी ऊर्जा तत्व और 8 से 10 प्रतिशत प्रोटीन होता है.

हर तीन महीने में 20 टन घास
एक बार बुवाई करने के बाद यह लगातार पांच साल तक उगती रहती है. हर दो से तीन महीने में घास की ऊंचाई 15 फीट हो जाती है. नेपियर घास को बार-बार निराई, गुड़ाई या रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जरूरत भी नहीं होती है. बेहद कम खर्च में तैयार होने वाली इस घास से हर तीन महीने में एक बीघा में कटाई से किसान 20 टन से ज्यादा घास ले सकते हैं. इससे किसान को सालाना एक बीघा से एक लाख रुपये तक कमाई हो सकती है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homeagriculture

कम लागत और शानदार मुनाफा…इस घास की खेती बना देगी लखपति, जानें ट्रिक्स



Source link