त्योहारों में निसान की भी खुली किस्मत! 45 पर्सेंट तक बढ़ गई कारों की सेल

त्योहारों में निसान की भी खुली किस्मत! 45 पर्सेंट तक बढ़ गई कारों की सेल


Last Updated:

निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2025 में 9,675 यूनिट्स बेचीं, जिसमें मैग्नाइट की मांग और त्योहारी सीजन का बड़ा योगदान रहा. कंपनी ने 1.2 मिलियन एक्सपोर्ट यूनिट्स भी हासिल किए.

नई दिल्ली. निसान मोटर इंडिया ने फेस्टिव सीजन के चलते अक्टूबर 2025 में शानदार सेल दर्ज की. अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 9,675 यूनिट्स की सेल रिपोर्ट की, जो पिछले महीने की तुलना में 45% की ग्रोथ है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से त्योहारी खरीदारी और प्रमुख बाजारों में नई निसान मैग्नाइट की मांग में बढ़ोतरी के कारण हुई है. घरेलू थोक बिक्री 2,402 यूनिट्स रही, जबकि 7,273 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया. इस घोषणा के साथ ही कंपनी ने 1.2 मिलियन यूनिट्स के एक्सपोर्ट का आंकड़ा भी अचीव कर लिया है.

धांसू फीचर्स से लैस
कंपनी ने बिक्री ने नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण तेजी पकड़ी, साथ ही जीएसटी दर में कटौती ने भी इसे लोगों के लिए ज्यादा अफोर्डेबल बनाया और रिटेल सेल को भी बढ़ावा दिया. मैग्नाइट कंपनी का मुख्य वॉल्यूम ड्राइवर बना हुआ है, जिसे GNCAP 5-स्टार रेटिंग, 40 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी से लैस किया गया है.

निसान मैग्नाइट कंपनी का सबसे सफल मॉडल

निसान भारत में लगातार अपनी रिटेल सेल को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, कंपनी के पोर्टफोलियो में कई शानदार कारें हैं. भारत में निसान मैग्नाइट खासतौर पर बहुत पसंद की जाती है. वर्तमान में इंडिया में ये कंपनी का बेस्टसेलिंग मॉडल है और निसान पोर्टफोलियो का इंडिया में सबसे सफल मॉडल. इस कार ने कंपनी के लिए लगातार बढ़िया सेल्स फिगर जेनेरेट किए हैं.

सीएनजी के साथ आई मैग्नाइट

निसान मैग्नाइट की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने इस कार के लिए सीएनजी किट भी हाल ही में लॉन्च की है. कंपनी इस मूव के साथ सीएनजी मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. वर्तमान के भारतीय सीएनजी कार मार्केट पर मारुति सुजुकी कार राज है. मारुति लंबे वक्त से भारत में सीएनजी कारें ऑफर कर रही है. इसीलिए कंपनी ने लंबे वक्त में बड़े कस्टमर बेस को अट्रैक्ट करने में कामयाबी हासिल की है. बीते कुछ वक्त में टाटा ने भी कई कारें सीएनजी के साथ सेल करनी शुरू की है. ऐसे में टाटा और मारुति इस सेगमेंट में सबसे कामयाब ब्रांड्स हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

त्योहारों में निसान की भी खुली किस्मत! 45 पर्सेंट तक बढ़ गई कारों की सेल



Source link