27 चौके-छक्के, पहले शतक.. अब डबल सेंचुरी, जिसे किया था बाहर, उसकी वापसी कराएंगे गंभीर-अगरकर?

27 चौके-छक्के, पहले शतक.. अब डबल सेंचुरी, जिसे किया था बाहर, उसकी वापसी कराएंगे गंभीर-अगरकर?


Karun Nair Brilliant Double Hundred: कुछ महीने पहले इस खिलाड़ी को लेकर ये खबरें थीं कि अब उसका क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो चुका है, क्योंकि वो इंग्लैंड दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप हुआ था. ये सबकुछ तब हुआ, जब उसने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर पूरे 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन इंग्लैंड टूर पर मिले मौके को भुना नहीं पाया और खुद से भी निराश हुआ. नतीजा ये रहा कि उसे टीम से बाहर कर दिया गया. इतना सबकुछ होने के बाद भी ये खिलाड़ी टूटा नहीं बल्कि फिर से उठ खड़ा हुआ. घरेलू क्रिकेट मैदान पर उतरते ही उसने रनों की बारिश कर दी. पहले सेंचुरी ठोकी और अब दोहरा शतक ठोककर ये ऐलान कर दिया कि अभी उसने हार नहीं मानी.

दाएं हाथ का ये स्टार बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश करके ये बार-बार कह रहा है कि रुको जरा सब्र करो… अभी उसका टाइम खत्म नहीं हुआ है. ये कोई और नहीं बल्कि 33 साल के करुण नायर हैं, जो हार मानने को तैयार नहीं. करुण ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में पहले शतक लगाया था. अब दोहरा शतक ठोककर साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा मजबूत किया है. उन्हें पूरी उम्मीद होगी कि इतने बढ़िया प्रदर्शन के चलते शायद एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.

रणजी ट्रॉफी 2025 में इस वक्त तीसरे राउंड के मैच खेले जा रहे हैं. मंगलापुरम में कर्नाटक और केरल की टीमें आमने-सामने हैं. कर्नाटक के लिए पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने कमाल किया. उन्होंने केरल के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और कई शानदार शॉट खेले. उनके इस दोहरे शतक की खास बात ये रही कि वो मुश्किल स्थिति में आया.

Add Zee News as a Preferred Source


मुश्किल हालत में आए और छा गए करुण नायर

दरअसल, जब करुण नायर बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम ने 13 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से उन्होंने पारी को संभाला. पहले धीमी शुरुआत की, लेकिन जब नजरें टिक गईं तो फिर 358 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन का आंकड़ा छू लिया. डबल सेंचुरी पूरी करने में उन्होंने 21 चौके और 2 छक्के जमाए. खबर लिखे जाने तक वो 381 बॉल पर 25 चौके और 2 छक्कों की मदद से 232 रनों पर नाबाद हैं.

पिछले मैच में गोवा के खिलाफ ठोके थे 174 रन

इसके पहले उन्होंने अपने पिछले मैच में 174 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वो पारी गोवा के खिलाफ आई थी. वहीं राउंड 1 में उन्होंने 73 रन बनाकर दमदार शुरुआत की थी. मतलब ये कि रणजी ट्रॉफी के लगभग हर मैच में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं.

इंग्लैंड टूर पर कैसा था करुण नायर का प्रदर्शन?

टीम इंडिया के लिए 10 टेस्ट में 579 रन बना चुके करुण नायर के नाम एक तिहरा शतक भी है. वो इस फॉर्मेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कमाल किया था. 8 साल बाद जब उन्होंने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर वापसी की, तो बल्ला नहीं चला. उस टूर पर उन्हें 4 टेस्ट में खिलाया गया, लेकिन 8 पारियों में से वो सिर्फ बार 50 रन का आंकड़ा पार कर सके. लिहाजा सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजीत अगरकर और गौतम गंभीर इस खिलाड़ी की वापसी कराते हैं या फिर उसे और मेहनत करनी होगी?



Source link