Live now
Last Updated:
India vs Australia 3rd T20I Live Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा. मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया…और पढ़ें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच लाइव
नई दिल्ली: नमस्ते, न्यूज 18 क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आज तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए होबार्ट बेलेरीव ओवल मैदान पर उतरेगी. सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था.
November 2, 2025 12:21 IST
AUS vs IND Live Cricket: होबार्ट में पहली बार टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम होबार्ट के बेलेरीव ओवल मैदान पर पहली बार टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में सूर्या एंड कंपनी को यहां के कंडीशन में खुद को ढ़ालने की एक बड़ी चुनौती होगी.
November 2, 2025 12:17 IST
IND vs AUS Live: कैसा है होबार्ट के पिच का मिजाज
टी20 में होबार्ट के पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है. यहां की पिच के मिजाज को देखे तो फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया था. दोनों ही टीमों ने 200 रन के आंकड़े को पार किया था. ऐसे में बैटिंग के लिए पिच मददगार रहने की उम्मीद है.
November 2, 2025 12:09 IST
IND vs AUS 3rd T20I Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया को बारबरी के लिए तीसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने की जरूरत है.