शिवपुरी की कॉलोनी में मगरमच्छ निकला: वन विभाग की मदद न मिलने पर युवाओं ने किया रेस्क्यू – Shivpuri News

शिवपुरी की कॉलोनी में मगरमच्छ निकला:  वन विभाग की मदद न मिलने पर युवाओं ने किया रेस्क्यू – Shivpuri News


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की द्वारिकापुरी कॉलोनी में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी की गलियों में एक मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। कॉलोनीवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन घंटों इ

.

रात करीब 10 बजे लोगों ने सबसे पहले एक खाली प्लॉट के पास मगरमच्छ को देखा। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। बच्चों और महिलाओं को घरों में सुरक्षित रखा गया, वहीं कुछ युवाओं ने स्थिति संभालने की कोशिश शुरू की।

स्थानीय लोगों ने खुद पकड़ा

लगातार इंतजार के बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम के न पहुंचने पर, स्थानीय युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने रस्सी और कपड़े की मदद से मगरमच्छ को काबू में करने की योजना बनाई। युवाओं ने बेहद सावधानी से मगरमच्छ की आंखों पर पट्टी बांधी ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। इसके बाद उन्होंने उसे रस्सियों से बांधा और एक वाहन की मदद से सीसीएफ (टाइगर रिजर्व) कार्यालय के बाहर सुरक्षित छोड़ दिया।

पानी बढ़ने के बाद रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे जीव यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में स्थानीय युवाओं की बहादुरी और टीमवर्क साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग युवाओं की साहसिक कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पास स्थित जलाशय से मगरमच्छ के आने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्रों में पानी के बढ़ने के कारण जंगली जीवों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ी हैं।

हालांकि, घटना के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर युवाओं ने समय रहते हिम्मत न दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।अब कॉलोनी के लोग वन विभाग से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और ऐसे हादसों से बचाव के उपाय करने की मांग कर रहे हैं।



Source link