भावान्तर योजना में मॉडल रेट तय नहीं, खरीदी जारी: असमंजस में किसान, 3356 किसानों से 73340 क्विंटल सोयाबीन खरीदी – Harda News

भावान्तर योजना में मॉडल रेट तय नहीं, खरीदी जारी:  असमंजस में किसान, 3356 किसानों से 73340 क्विंटल सोयाबीन खरीदी – Harda News



हरदा में प्रदेश सरकार की भावांतर योजना को लेकर जिले के किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। योजना के तहत खरीदी शुरू हुए दस दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक मॉडल रेट तय नहीं हो पाया है।

.

दैनिक भास्कर डिजिटल ने हरदा मंडी में किसानों से बात की। कई किसानों ने बताया कि वे सोयाबीन बेचने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि भावांतर योजना के तहत उन्हें कितना भाव मिलेगा। शासन से अभी तक खरीदी की तय मात्रा की जानकारी भी नहीं मिली है।

किसानों ने जताई नाराजगी

ग्राम उड़ा के किसान उमाशंकर दुगाया ने कहा कि नगद बेचने पर दाम ज्यादा मिल रहे हैं, जबकि भावांतर योजना में भाव कम मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह योजना किसानों को धोखा देने वाली है।ग्राम कुकरावद के किसान संजय ने कहा कि योजना शुरू हुए दस दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सही जानकारी नहीं दी गई है। कई फर्जी वीडियो फैलने से किसानों में और भ्रम की स्थिति है।

अधिकारियों ने दी सफाई

मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि उपज में नमी अधिक होने के कारण भाव कम हैं। उन्होंने कहा कि शासन से अभी तक मॉडल रेट और खरीदी की मात्रा को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

32 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीकरण

जिले के डीडीए जे.एल. कास्दे ने बताया कि अब तक 32,301 किसानों ने योजना में पंजीकरण कराया है। इनमें से 3,356 किसानों से 73,340 क्विंटल सोयाबीन खरीदी जा चुकी है।



Source link