रविवार भस्म आरती दर्शन: मस्तक पर भांग, चंद्र आभूषण से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

रविवार भस्म आरती दर्शन:  मस्तक पर भांग, चंद्र आभूषण से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर उन्हें दूध, दही,

.

इसके बाद बाबा महाकाल को भांग, चंदन, रजत चंद्र, रजत मुकुट अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद कपूर आरती संपन्न हुई। तत्पश्चात ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई।

श्रृंगार में शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार रूप से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link