Last Updated:
Kitchen Gardening Tips: सर्दी के मौसम में आप किचन की गार्डन में आप आसानी से कुछ सब्जियों को उगा सकते हैं. यहां हम 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो ठंड मौसम में आसानी से उगाई जा सकती हैं.
कई लोगों को घर की छत या फिर बालकनी में गार्डनिंग करने का शौक़ होता है. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सर्दियों के मौसम में पौधे तो लगाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि इसे मौसम के हिसाब से कैसे तैयार करना है?

अगर आप भी घर पर गार्डन लगाना चाहते हैं और खासकर इस मौसम में सब्जी उगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको घर पर उगाने के लिए 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जिसको आप ठंड मौसम में आसानी से उगा सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं बंद गोभी या बंधा गोभी सब्जी की. इस सब्जी को उगाने के लिए सबसे पहले इसके बीज को एक सेंटीमीटर मिट्टी की गहराई पर बो दें. दो पौधों के बीच की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर होनी चाहिए. बंद गोभी धूप और ठंड मौसम में तेजी से बढ़ता है. ये सब्जी लगभग 2 महीने में तैयार हो जाती है.

सर्दी के मौसम में मटर को उगाना आसान होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के मौसम में मटर बहुत फलता है. जितनी ठंड होती है उतना ही मटर फूलता और फलता है. इसे घर में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

इसके बीज को 1 इंच गहरी मिट्टी में डाल देना है. इसको लगाने के बाद नियमित रूप से इसमें पानी दें. इसका फल करीब 50 दिनों में तैयार हो जाता है.

धनिया लगाना सबसे आसान होता है. इसके लिए गमले में मिट्टी तैयार करें और इसके बीज को छींट दें. लगभग 15 दिनों में हरा धनिया उग आता है. ठंड के मौसम में धनिया लगाना बहुत आसान होता है. ठंड भर आपको बाजार से हरा धनिया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

गमले में हरी मिर्च को आप वैसे तो कभी भी उगा सकते हैं. लेकिन सर्दी के मौसम में हरी मिर्च को लगाना सबसे आसान हो जाता है. सर्दी के मौसम में हरी मिर्च की ग्रोथ अच्छी होती है.

पुदीना को गमले में लगाने के लिए सबसे पहले एक चौड़ा गमला लें और इसमें उपजाऊ मिट्टी डालें. अब ताजा पुदीना की टहनी लें और इसमें 2 से 3 सेमी गहराई पर लगा दें. सिंचाई करने के बाद इसको हल्की धूप में लगा दें.