MP स्थापना दिवस का उत्सव हुआ हाईटेक… फाउंडेशन डे पर दिखेगी ड्रोन एक्सपो के साथ टेक्नोलॉजी, झलकेगी गौरव गाथा

MP स्थापना दिवस का उत्सव हुआ हाईटेक… फाउंडेशन डे पर दिखेगी ड्रोन एक्सपो के साथ टेक्नोलॉजी, झलकेगी गौरव गाथा


Last Updated:

MP News: मध्यप्रदेश अपने 70वें स्थापना दिवस का तीन दिवसीय उत्सव मना रहा है. जहां भोपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही साथ हाईटेक ड्रोन एक्सपो भी आयोजित की गई. देखिए कैसे एमपी अब टेक्नोलॉजी में भी ले रहा है लीप. जानिए यहां पूरी डिटेल

MP 70th Foundation Day: देश के दिल मध्य प्रदेश ने अपने गठन के 69 सफलता वर्ष पूरे कर लिए हैं. जहां इन सालों में एमपी ने अपने आप को कई रूपों में ढलते और बदलते देखा है. अब जब एमपी अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है तो राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही हाईटेक टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट का भी प्रदर्शन किया जा रहा है. एमपी के इन रोबोट्स का जलवा, देखिए.

एमपी मना रहा अपना हाईटेक स्थापना दिवस
हृदयप्रदेश कहे जाने वाले एमपी का गठन साल 1956 में 1 नवंबर को किया गया था. अपने गठन के बाद कई दशकों तक एमपी को पिछड़ा राज्य माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ दशकों में मध्य प्रदेश ने अपनी दशा और दिशा दोनों बदली है. जिसकी झलक स्थापना दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित हुए ड्रोन एक्पो और वर्कशॉप में भी दिखी.

असेंबली से लेकर खुद का ड्रोन बनाने तक एमपी तय करेगा सफर
राजधानी भोपाल में स्थापना दिवस को लेकर लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा भी प्रोग्राम अयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में 30 और 31 अक्टूबर को एमपी काउंसिल ऑफ साइंस और टेक्नोलॉजी ने ड्रोन एक्सपो का आयोजन किया. इस हाईटेक एक्सपो में एमपी में बने ड्रोन और खास मॉडल प्रदर्शित किए गए.

लाल परेड ग्राउंड में अगले 3 दिन जमेगा रंग
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को लेकर पहली बार सरकार 3 दिन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है. जिसको लेकर भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस कार्यक्रम में 1 नवंबर को 2 हजार ड्रोन मध्य प्रदेश की गौरव गाथा दिखाएंगे. इसके साथ ही कार्यक्रम के दूसरे दिन फेमस सिंगर हंसराज रघुवंशी अपने मनमोहक गीतों से समां बाधेंगे. इतना ही नही तीसरे दिन सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित खास महानाट्य भी आयोजित किया जाएगा. इन कार्यक्रमों की एंट्री बिल्कुल फ्री रहने वाली है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP स्थापना दिवस का उत्सव हुआ हाईटेक, फाउंडेशन डे पर झलकेगी गौरव गाथा



Source link