इंदौर में ब्रिज पर… चूहों का वार: शास्त्री ब्रिज पर सड़क धंसी, भराव करने पहुंचे तो चूहों के 20 से ज्यादा बिल मिले – Indore News

इंदौर में ब्रिज पर… चूहों का वार:  शास्त्री ब्रिज पर सड़क धंसी, भराव करने पहुंचे तो चूहों के 20 से ज्यादा बिल मिले – Indore News



एमवाय अस्पताल और एयरपोर्ट के बाद अब चूहों ने शहर के सबसे पुराने शास्त्री ब्रिज को निशाना बना लिया। रविवार सुबह करीब 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के सामने ब्रिज पर करीब चार से पांच फीट गहरा गड्डा बन गया।

.

गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी कम थी। पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोका।

नगर निगम की टीम जब भराव करने पहुंची तो पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया। यहां चूहों के 20 से अधिक बिल मिले। 10 महीने पहले भी यही स्थिति बनी थी, जब चूहों ने 200 से ज्यादा होल कर दिए थे।

एमवाय, एयरपोर्ट पर भी मचा चुके हैं आतंक

  • 31 अगस्त, 1 सितंबर को एमवायएच में चूहों ने ने दो नवजातों को कुतर दिया था।
  • एयरपोर्ट पर 3 सितंबर को भोपाल के यात्री अरुण अरुण मोदी को चूहों ने काट लिया था
  • अक्टूबर को चूहों के अखंड दीपक गिरा देने से लगी आग आग में कारोबारी प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई।

ब्रिज पर भोजन बांटने से बढ़ रहे चूहे, पेस्ट कंट्रोल करवाएंगे जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर जांच की। पुल के नीचे काफी चूहे हैं। राठौर के मुताबिक, स्टेशन, रीगल और शास्त्री ब्रिज के बीच रोज कई संस्थाएं और लोग गरीबों को खाना बांटते हैं, जिससे चूहे बढ़ गए हैं। स्थायी समाधान के लिए इसे कांक्रीट से भरेंगे और पेस्ट कंट्रोल करवाएंगे।



Source link