Last Updated:
INDW vs SAW Final Result: महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका पर 52 रन से बड़ी जीत दर्ज की. मैच की स्टार शेफाली वर्मा रही, जिन्होंने 87 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ दो विकेट भी निकाले. दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया. साउथ अफ्रीका की महिला टीम फिर चोकर्स साबित हुई.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका को वूमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में मात देने के बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत ने खिताब अपने नाम किया. वहीं, पहली बार 50 ओवरों के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची अफ्रीकी टीम खिताबी मैच में चूक गई. साउथ अफ्रीका की मेन्स टीम को चोकर्स के नाम से जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो अंतिम वक्त पर आकर जीती हुई बाजी को गंवा देते हैं. पिछले तीन साल के साउथ अफ्रीका के वूमेंस क्रिकेट के इतिहास पर नजर डाले तो वो भी मेन्स टीम के नक्शे कदम पर ही चलती हुई नजर आ रही है. वो तीन साल में तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीतते-जीतते चूक गए हैं.
वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में चूके
साल 2023 के वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बाद नंबर-2 पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. दूसरे ग्रुप से भारत और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इंग्लैंड को हराकर अफ्रीका और भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया. अफ्रीकी टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 156/6 जैसे औसत स्कोर पर रोक दिया, लेकिन इसके बावजूद वो निर्धारित 20 ओवरों में 136/6 रन ही बना पाए और ट्रॉफी उठाने से चूक गए.
एक साल बाद फिर न्यूजीलैंड के सामने दोहराया इतिहास
एक साल के बाद फिर वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ. इस बार फिर साउथ अफ्रीका की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई. इस बार भी साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप बी में नबर-2 पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. इस ग्रुप में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर था. जबकि दूसरे ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया ने नंबर-1 और न्यूजीलैंड ने दूसरे नंबर की टीम के तौर पर फाइनल में जगह बनाई. वेस्टइंडीज को हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई. उधर, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचा. एक साल बार फिर चोकर्स के रूप में साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम का इतिहास दोहराया गया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 158/5 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 126/9 रन ही बना पाई.
अब भारत के सामने साबित हुए चोकर्स
लगातार तीसरे साल अब भारत के सामने साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम चोकर्स साबित हुई है. 50 ओवरों के इस वूमेंस वर्ल्ड कप में प्वाइंट्स टेबल में नंबर-3 पर रहते हुए अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इस बार इंग्लैंड के सामने 320 रनों का भारी भरकम लक्ष्य सेट करने के बाद अफ्रीकी टीम जीती और भारत के सामने फाइनल खेलने उतरी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत के बावजूद साउथ अफ्रीका ने हमें 300 रन पार का लक्ष्य सेट करने से रोक दिया. कप्तान लौरा वोल्वार्ड ने 101 रन ठोक टीम के लिए अहम योगदान भी दिया, लेकिन इसके बावजूद बाकी टीम से साथ नहीं मिलने के कारण अफ्रीकी टीम 246 रन पर ही सिमट गई.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें