एक्टर हर्षवर्धन राणे बोले-भोपाल मेरे लिए लकी: यहीं पर एग्जॉम दिया और टॉप किया था; सेल्फी लेने के लिए जुटे फैंस – Bhopal News

एक्टर हर्षवर्धन राणे बोले-भोपाल मेरे लिए लकी:  यहीं पर एग्जॉम दिया और टॉप किया था; सेल्फी लेने के लिए जुटे फैंस – Bhopal News


एक्टर हर्षवर्धन राणे सोमवार को भोपाल पहुंचे।

‘सनम तेरी कसम’ फिल्म से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे सोमवार को भोपाल पहुंचे। उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ हाल ही में रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी खुशी को अपने दर्शकों के साथ सेलिब्रेट करने

.

एक्टर हर्षवर्धन के एंट्री करते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान फैंस में एक्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। हर्षवर्धन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। चलते-चलते उन्होंने फैंस से कहा कि आपने मुझे बहुत प्यार दिया।

कुछ मांगने नहीं, बस थैंक्यू बोलने आया हूं दैनिक भास्कर से बात करते हुए एक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भोपाल में कॉलेज के एग्जॉम दे चुका हूं और टॉप किया था। अभी मुझे फिल्म के 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने की न्यूज मिली। इसलिए भोपाल की जमीन मेरे लिए बहुत लकी है। हर्षवर्धन ने कहा कि भोपाल में कुछ मांगने नहीं, बस थैंक्यू बोलने आया हूं। पूरे भारत में निकला हूं। हर स्टेट में थैंक्यू बोलने जा रहा हूं।

3 तस्वीरें में देखिए…

फैंस से हाथ मिलाते एक्टर हर्षवर्धन राणे।

सिनेमा हॉल में फैंस के साथ जाते हुए हर्षवर्धन।

सिनेमा हॉल में फैंस के साथ जाते हुए हर्षवर्धन।

एक्टर हर्षवर्धन राणे को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे।

एक्टर हर्षवर्धन राणे को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे।

बीच शो में फैंस के बीच पहुंचे राणे बंसल प्लाजा में पहुंचे एक्टर को देखने के लिए काफी देर पहले से ही फैंस की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। युवाओं में उनका जोश देखते ही बना। कई लड़कियां गुलाब के फूल लेकर पहुंचीं। जैसे ही हर्षवर्धन प्लाजा में एंट्री करते दिखाई दिए, वहां मौजूद लोगों में उत्साह और शोर बढ़ गया। सुरक्षा के बीच वे भीड़ से निकलते हुए चौथी मंजिल पर पहुंचे। यहां सिनेपोलिस थिएटर में उन्होंने फिल्म के प्रशंसकों से मुलाकात की।

फैंस के बीच पहुंचकर हर्षवर्धन ने फिल्म को मिली सफलता के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने यह भी साझा किया कि फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो उनकी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। अभिनेता ने आगे भी दर्शकों से इसी तरह प्यार बनाए रखने की अपील की। हर्षवर्धन ने वहां मौजूद फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाया।

एक्टर को देखने के लिए खड़े फैंस।

एक्टर को देखने के लिए खड़े फैंस।

एक्टर देख फैंस बेकाबू हुए सिक्योरिटी ने भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी, लेकिन एक्टर को देख फैंस बेकाबू हो गए। हालांकि, सिक्योरिटी संभालने वालों ने मीडिया से भी धक्का-मुक्की की।

‘सनम तेरी कसम’ से मिली शुरुआत हर्षवर्धन राणे ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2016 में आई रोमांटिक ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ से की थी। इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर इसे जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिनमें ‘तैश’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘तारा वर्सेस बिलाल’ शामिल हैं।

हर्षवर्धन का अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस ‘सनम तेरी कसम’ में ही माना जाता है। यह भी खास बात है कि हर्षवर्धन राणे अब ‘सनम तेरी कसम 2’ में भी नजर आने वाले हैं। यानी ‘दीवानियत’ के अलावा वह अपनी सबसे चर्चित फिल्म के सीक्वल में भी नजर आएंगे।



Source link