दतिया में कांग्रेस किसान कमेटी का धरना: अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर मुआवजा और बीमा राशि की मांग – datia News

दतिया में कांग्रेस किसान कमेटी का धरना:  अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर मुआवजा और बीमा राशि की मांग – datia News



दतिया में जिला कांग्रेस किसान कमेटी ने सोमवार को कृषि उपज मंडी के सामने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अतिवृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को राहत न मिलने के विरोध में था। कमेटी ने जल्द मुआवजा और फसल बीमा राशि जारी करने क

.

धरने का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में हुई अतिवृष्टि तथा बेमौसम वर्षा के कारण धान, सोयाबीन और अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। हालांकि, प्रशासन ने अब तक न तो फसलों का सर्वे कराया है और न ही किसानों को मुआवजा या बीमा राशि दी गई है।

गुर्जर ने खाद वितरण प्रणाली में गड़बड़ी और कालाबाजारी का भी आरोप लगाया, जिससे किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर राहत नहीं मिली तो आगामी रबी फसल भी प्रभावित हो सकती है।

किसान कमेटी ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 15 दिनों के भीतर राहत राशि वितरित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कई प्रमुख बिंदु शामिल थे।

इनमें खरीफ फसलों, विशेषकर धान के नुकसान का सर्वे कर आर.बी.सी. के अनुसार मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही, फसल बीमा की राशि शीघ्र किसानों के खातों में जमा करने और किसानों के बैंक व सोसायटी के ऋणों की वसूली स्थगित कर ब्याज माफ करने की मांग भी की गई।

अन्य मांगों में बिजली बिलों की वसूली स्थगित या माफ करना, खाद वितरण प्रणाली में सुधार कर कालाबाजारी पर रोक लगाना, समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी शुरू कर किसानों को तत्काल भुगतान करना और प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा व खाद्यान्न सहायता देना शामिल था।



Source link