इंदौर-मुक्ताईनगर नेशनल हाईवे का धनगांव से बड़वाह तक निर्माण कार्य जारी है। हाईवे पूरी तरह तैयार नहीं होने के कारण इसे वाहनों के लिए नहीं खोला गया है। इसी बीच आसपास के गांवों के किसान अधूरे पड़े इस मार्ग का इस्तेमाल अपनी फसल सुखाने के लिए कर रहे हैं।
.
बड़वाह बायपास पर किसानों ने मक्का फैलाकर सुखाना शुरू किया है। काले डामर पर बिछे पीले मक्के की चमक दूर से ही नजर आती है। यह दृश्य हाईवे पर कई जगह देखने को मिल रहा है। किसानों के मुताबिक, खुले मैदान और धूप के कारण यहां फसल जल्दी सूख जाती है।