भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देवास शहर की सड़कों पर देर रात तक जश्न का माहौल रहा। भारतीय महिला टीम ने 47 साल बाद
.
शहरवासी स्थानीय सयाजीद्वार पर तिरंगा लेकर इकट्ठा हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल की थाप पर लोग थिरकते रहे। लोगों ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।
लोगों ने कहा कि हमारे देश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे भारत का मान बढ़ाया है और विश्व में देश का डंका बजाया है। इसी खुशी में हम जश्न मनाने सयाजीद्वार पहुंचे हैं।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण दोपहर से ही लोग मैच का आनंद ले रहे थे। जश्न को देखते हुए पुलिस भी सयाजीद्वार पर मुस्तैद रही। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जीत के बाद आतिशबाजी करते लोग।