भोपाल रेलवे स्टेशन पर कार ने चार लोगों को रौंदा: आईटीबीपी जवान कर रहा था ड्राइव, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा – Bhopal News

भोपाल रेलवे स्टेशन पर कार ने चार लोगों को रौंदा:  आईटीबीपी जवान कर रहा था ड्राइव, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा – Bhopal News

भोपाल के रेलवे स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफार्म के करीब मुख्य सड़क पर आईटीबीपी जवान ने चार युवकों को टक्कर मार दी। आरोपी ने भागने के प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। हादसे के समय आरोपी जवान नशे में धुत्त बताया जा रहा है। पुलिस ने

.

टीआई अजय सोनी के मुताबिक आरोपी कार चालक राजेंद्र पिता जगदीश कोकता स्थित आईटीबीटी कैंपस में रहता है। सोमवार रात को करीब आठ बजे भोपाल स्टेशन में गेस्ट को रिसीव करने अपनी प्राइवेट कार से आ रहा था। स्टेशन के बाहर उसने तेजी व लापरवाही से कार को चलाते हुए चार अलग-अलग युवकों को टक्कर मारी है। हालांकि सभी की घायलों की हालत सामान्य है।

Source link