राजगढ़ कलेक्टर बोले- बाल विवाह पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अफसरों से कहा- तत्काल सख्ती से कार्रवाई करें – rajgarh (MP) News

राजगढ़ कलेक्टर बोले- बाल विवाह पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:  अफसरों से कहा- तत्काल सख्ती से कार्रवाई करें – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा- “बाल विवाह समाज के

.

कलेक्टर डॉ. मिश्रा सोमवार को कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह दांगी, एसडीएम डॉ. ज्योति राजोरे समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उन्होंने बाल विवाह रोकथाम पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने, पंचायत सचिवों को सक्रिय रखने और सूचना मिलते ही पुलिस व बाल विकास विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने ऐसे मामलों में ढिलाई बरती, तो कार्रवाई तय होगी।

इसी दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी नाराजगी जताई। जल संसाधन विभाग का प्रदर्शन कमजोर रहने पर फटकार लगाई गई, जबकि एपीओ मनरेगा पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया। जिला सहकारी बैंक को शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने और जेएसओ व पंचायत सचिव की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने भावांतर योजना, छात्रवृत्ति वितरण और पुस्तक वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों और विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सभी विभाग सुनिश्चित करें। साथ ही आरसीएमएस रिपोर्ट में लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों पर असंतोष जताया।

उन्होंने अंत में कहा- “जिले की प्राथमिक योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारी सीधे जवाबदेह होंगे।”



Source link