Sidhi: शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, डॉक्टरों ने कर दिया हंगामा, वजह चौंकाने वाली

Sidhi: शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, डॉक्टरों ने कर दिया हंगामा, वजह चौंकाने वाली


Last Updated:

Sidhi News: सीधी में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक सिविल सर्जन के मुंह पर कालिख पोत दी. इसके बाद गमछे से चेहरा साफ किया. इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया. हालांकि, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. लेकिन, इस पूरे वाकये का कारण गजब है. जानें…

रिपोर्ट: हरीश द्विवेदी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपजा विवाद खुलेआम हिंसा में बदल गया. शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे के चेहरे पर कालिख पोत दी, जिससे डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया. डॉक्टरों का कहना है कि घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह घटी, जब डॉ. खरे अपने घर से जिला अस्पताल के लिए निकल रहे थे. जबकि, विवेक पांडे का आरोप है कि डॉ. खरे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थिति निजी नर्सिंग होम से मरीज देखकर निकल रहे थे, तभी उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया.

वीडियो बनाया, फिर वायरल किया
दरसअल, पिछले दिनों जिला अस्पताल में एक शिवसैनिक की कथित गलत इलाज के कारण मौत हो गई थी. इससे आक्रोशित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सुबह करीब 9 बजे विवेक पांडे सहित तीन शिवसैनिकों ने डॉ. खरे को रोका और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी. कालिख डॉक्टर की आंखों में चली गई, जिसके बाद पांडे ने खुद गमछे से उनकी आंखें साफ कीं. इस दौरान नारे लगाए गए ‘जय भवानी, जय शिवाजी’. घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
डॉ. खरे ने घटना के बाद सहकर्मी डॉक्टरों के साथ आक्रोश जताया. उन्होंने कहा, “विरोध का एक तरीका होता है, लेकिन हिंसा स्वीकार्य नहीं. यह मेरी निजता का उल्लंघन है.” सभी डॉक्टर लामबंद होकर जमोड़ी थाने पहुंचे और आरोपी विवेक पांडे, राजेश तिवारी व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. डॉक्टरों ने ठोस कार्रवाई की मांग की, अन्यथा हड़ताल की चेतावनी दी.

तीनों आरोपी हिरासत में…
वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. एसपी के अनुसार, “जांच जारी है. वीडियो सबूत के आधार पर सख्ती की जाएगी. स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.”

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, डॉक्टरों ने कर दिया हंगामा



Source link