रीवा में गालीबाज महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि गुढ़ में महिला पुलिसकर्मी का लोगों के साथ भद्दी गालियां और छीना झपटी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद आईजी गौरव राजपूत ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासित रहने की चेतावनी द
.
जिस पर सोमवार शाम आदेश जारी कर रीवा प्रभारी पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने महिला पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि आवेदक रघुनाथ प्रसाद कोरी पिता राधिका प्रसाद कोरी और द्वितीय पक्ष नंदकिशोर कोरी पिता राजबहोर कोरी, दोनों गुढ़ वार्ड क्रमांक 2 के निवासी है। थाना गुढ़ द्वारा विवाद और साइकल रखने के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी।
जिसकी जांच करवाने बीट प्रभारी रन्नू देवी मौके पर गई। दोनों पक्षों के जमीनी मामले का आपसी रंजिश का विवाद पाया गया। दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए द्विपक्षीय इस्तगासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान आवेदक रघुनाथ प्रसाद कोरी की साइकिल वापस करने के लिए हिदायत दी गई।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकरण से संबंधित एक वायरल वीडियो क्लिप भी संज्ञान में आई है। जिसमें सहायक उप निरीक्षक रन्नू देवी द्वारा प्रकरण में कार्यवाही के दौरान एक पक्ष से अशोभनीय वार्तालाप,गाली गलौच किया जा रहा है। रन्नू वर्मा का यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। साथ ही उनके इस कृत्य से आमजन में पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हुई है।
इसलिए रन्नू वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में निलंबित पुलिसकर्मी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।