वो मेहनत रंग लाई… फाइनल से ड्रॉप होने वाली गेंदबाज के घर जश्न, खुशी से गदगद हुई फैमिली

वो मेहनत रंग लाई… फाइनल से ड्रॉप होने वाली गेंदबाज के घर जश्न, खुशी से गदगद हुई फैमिली


Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीतकर महिला क्रिकेट के इतिहास का नया अध्याय लिखा. खिताबी जीत का की खुशी पूरे भारत में देखने को मिला है. लेकिन महिला खिलाड़ियों की फैमिली में अलग ही जश्न देखने को मिल रहा है. भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में शिकस्त देकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है. प्लेइंग-XI में भारत की गेंदबाज स्नेह राणा को मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बाद भी उनके घर गजब का जश्न देखने को मिल रहा है.

भावुक हुईं मां और बहन

स्नेह राणा के परिवार का मानना है कि आज के दौर में बेटियां हर एक क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं, उन्हें पुरुषों से कमतर नहीं आंका जा सकता. स्नेह राणा की मां विमला राणा ने आईएएनएस से कहा, ‘हमें बेहद खुशी है. मेरी बेटी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. आज वो मेहनत रंग लाई है.’ स्नेह राणा की बड़ी बहन रुचि नेगी भी का फी खुश नजर आईं.

Add Zee News as a Preferred Source


जीजा जी ने देश को दी बधाई

स्नेह राणा की बहन ने कहा, ‘ये सभी महिलाओं की जीत है. यह महिला टीम के लिए बहुत ही बड़ा मंच था. भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है. हमें इसकी खुशी है. महिलाओं को अपने सपनों को जरूर पूरा करना चाहिए.’ स्नेह राणा के जीजा बीडीएस नेगी ने खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं इस जीत के लिए पूरे देश को बधाई देता हूं. यह महिला सशक्तिकरण की जीत है. यह देश की बेटियों की जीत है. इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि बेटियां हर एक क्षेत्र में छा सकती हैं. हमारी बेटियों ने साबित किया है कि विश्व कप पर किसी एक देश का वर्चस्व नहीं रह सकता. जो भी सपने देखेगा, वो जरूर साकार होंगे. नामुमकिन कुछ भी नहीं है.’

ये भी पढ़ें.. क्रिकेट किट खरीदने तक के नहीं थे पैसे, हर कदम पर कारपेंटर पिता ने दिया बलिदान, बेटी अब वर्ल्ड कप जीतकर बन गई नेशनल हीरो

फाइनल में नहीं मिला मौका

स्नेह राणा को फाइनल में प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला. लेकिन उन्होंने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के मुकाबले में नाबाद 28 रन बनाने के साथ 2 विकेट विकेट हासिल किए थे. इसके बाद पाकिस्तान के विरुद्ध 20 रन बनाने के साथ 2 विकेट निकाले. स्नेह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 रन की पारी खेलने के साथ एक बार फिर 2 विकेट चटकाए. 



Source link