थाईलैंड में डूबे भोपाल के अंकित साहू! 6 दिन बाद घर पहुंचा शव, परिवार ने कहा…ये सामान्य मौत नहीं, न्याय चाहिए

थाईलैंड में डूबे भोपाल के अंकित साहू! 6 दिन बाद घर पहुंचा शव, परिवार ने कहा…ये सामान्य मौत नहीं, न्याय चाहिए


Last Updated:

Bhopal Ankit Sahu Death: भोपाल के युवा करोबारी अंकित साहू की थाइलैंड में बीच पर डूबने से मौत हो गई. हादसे के छह दिन बाद अंकित का शव भोपाल पहुंचा. परिवार में चीख-पुकार मच गई. अंकित की मौत पर कंपनी के लोग चुप हैं तो साथ गए दोस्त भी घर तक नहीं आए. ऐसे में परिवार का शक गहरा हो गया है. कई आरोप लगाए गए हैं. जानें…

अंकित साहू (फाइल)

Bhopal News: थाईलैंड की यात्रा पर गए भोपाल के शाहजहानाबाद निवासी युवा व्यवसायी अंकित साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है. छह दिन पहले थाईलैंड के एक बीच पर डूबने से उनकी मौत हो गई, लेकिन परिवार कई सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल, आज अंकित का शव भोपाल पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन परिवार को न्याय की आस है.

इसलिए गहरा रहा शक
अंकित (32) एक सफल बिजनेसमैन थे. ऑफिशियल टूर पर थाईलैंड गए थे. थाईलैंड से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीच पर नहाते समय उनके फेफड़ों में पानी भर गया. मौके पर मौजूद लाइफगार्ड ने नब्ज जांचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया. लेकिन, घटना के तुरंत बाद अंकित के एक दोस्त ने परिवार को फोन कर उनका मोबाइल पासवर्ड मांगा, जिसे पत्नी ने दे दिया. इसके बाद परिवार को बताया गया कि अंकित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. यह विरोधाभासी जानकारी परिवार के शक को और गहरा रही है.

बहन ने लगाए बड़े आरोप
अंकित की बहन ने न्यूज 18 को दिए बयान में कहा, “अब तक न भैया का कोई सामान हमें मिला है, न सही जानकारी. कंपनी ने कुछ नहीं बताया, न ही शासन-प्रशासन ने संपर्क किया. हम सरकार से मांग करते हैं कि मेरे भाई को न्याय मिले. इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.” परिवार का आरोप है कि मौत सामान्य डूबने की घटना नहीं लगती. अंकित के निजी सामान, जैसे फोन और अन्य वस्तुएं, अभी तक नहीं लौटाई गईं, जो साजिश की आशंका पैदा कर रही हैं.

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
अंकित का पूरा परिवार पत्नी, ढाई साल की मासूम बेटी, माता-पिता, भाई-बहन उन पर आर्थिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह निर्भर था. उनकी अनुपस्थिति में घर पर सन्नाटा पसर गया है. पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार में शिरकत कर परिवार का हौसला बढ़ाया, लेकिन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

थाईलैंड में डूबे भोपाल के अंकित साहू! 6 दिन बाद घर पहुंचा शव, परिवार को शक



Source link