MP News Today:आज भारत बंद का एमपी में दिखेगा असर, 6 हजार से अधिक बैंक शाखाओं पर काम काज प्रभावित

MP News Today:आज भारत बंद का एमपी में दिखेगा असर, 6 हजार से अधिक बैंक शाखाओं पर काम काज प्रभावित


MP Chhattisgarh Top News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

केंद्रीय श्रमिक संगठन करेंगे श्रमिक कानूनों का विरोध

मध्य प्रदेश में भी इस हड़ताल का असर रहेगा. सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. हालांकि, रेल परिवहन पर असर पड़ने की संभावना नहीं है. ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चे – आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी, बीएसएनएल के संगठन हड़ताल में शामिल होंगे. भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर हड़ताल का समर्थन करेंगे. एमपी की सरकारी और प्राइवेट बैंकों की 6 हजार से अधिक शाखाओं पर काम काज प्रभावित हो सकता है.

ग्वालियर में रेबीज़ से चौथी मौत: कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाई वैक्सीन, युवक ने तोड़ा दम

ग्वालियर में रेबीज़ से चौथी मौत का मामला सामने आया है. छतरपुर जिले के नौगांव निवासी एक युवक को 24 जनवरी को गांव में कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसने समय पर एंटी रेबीज़ वैक्सीन नहीं लगवाई. हालत बिगड़ने पर उसे छतरपुर से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के मुताबिक वैक्सीन न लगवाने के कारण संक्रमण बढ़ गया और रेबीज़ ने जान ले ली. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत टीका लगवाएं.

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल: उज्जैन से भोपाल, फिर ग्वालियर तक दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिनभर व्यस्त रहेंगे और उज्जैन, भोपाल व ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9:45 बजे वे उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे. इसके बाद 10:45 बजे विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शोधार्थी समागम एवं कार्यशाला में भाग लेंगे. दोपहर 1:00 से 1:15 बजे तक रवींद्र भवन, भोपाल में क्षमता निर्माण कार्यशाला में उपस्थिति दर्ज कराएंगे. दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. शाम 6:45 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा ग्वालियर रवाना होंगे. 7:35 बजे ताज उषा किरण पैलेस, ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 8:50 बजे ग्वालियर से भोपाल वापसी कर 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.



Source link