शाजापुर में सोमवार शाम करीब 8:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रही। इसके बाद भी देर रात तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर तक जिल
.
सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद वे छंट गए और तेज धूप निकल आई। दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा, जिससे लोगों को पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ा।
रात 8:30 बजे अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ आसमान में घने बादल छा गए और फिर हल्की बारिश शुरू हुई, जो जल्द ही तेज बारिश में बदल गई। लगभग 15 मिनट बाद बारिश की गति धीमी हुई, रिमझिम फुहारें जारी रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शाजापुर और आगर जिले में 6 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। 7 नवंबर से मौसम सर्द हो जाएगा।
दिनभर अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात और सोमवार को दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई और मौसम में ठंडक ला दी।
