सरयू किनारे भिड़ेंगी यमुना और गोमती, क्रिकेट के मैदान में उतरेंगी 8 नदियां, अयोध्या में अनोखा क्रिकेट

सरयू किनारे भिड़ेंगी यमुना और गोमती, क्रिकेट के मैदान में उतरेंगी 8 नदियां, अयोध्या में अनोखा क्रिकेट


Last Updated:

Ayodhya premium league : अयोध्या में भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है. 9 नवंबर को अयोध्या प्रीमियर लीग का पहला मैच खेला जाएगा. इस प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी का नाम यूपी की आठ नदियों के नाम पर रखा जाएगा. एक टीम में 16 सदस्य रहेंगे. 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अतिथि प्लेयर होंगे.

Ayodhya premium league/अयोध्या. योगी सरकार ने अयोध्या को एक और सौगात दी है. अयोध्या में अब खेलों को बढ़ावा देने के लिए भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है. 9 नवंबर से 26 नवंबर तक अयोध्या प्रीमियर लीग का पहला मैच खेला जाएगा. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में पहली बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के देखरेख में जिला क्रिकेट संघ अयोध्या की ओर से T20 की तर्ज पर अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी का नाम उत्तर प्रदेश की आठ नदियों सरयू, गंगा, जमुना, बेतवा, हिंडन, चंबल, गोमती और मनोरमा से प्रेरित है, जो हमारी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को दर्शाता है.

कोई भी ले सकता है हिस्सा

जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की ओर से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा. एक टीम में 16 सदस्यों का चयन होगा, जिसमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अतिथि प्लेयर होंगे जो उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले से हो सकते हैं. इस आयोजन से अयोध्या मंडल में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. प्रतियोगिता में कुल 29 मैच खेले जाएंगे, जो कलर ड्रेस और सफेद बाल से होंगे.

कितना मिलेगा इनाम

प्रतियोगिता में सभी ऑफिशियल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे. इस प्रतियोगिता का संचालन जय सियाराम ग्रुप ऑफ कंपनीज और वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया जाएगा. अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडे होंगे, जीतने वाली टीम को 11 लाख रुपये और रनर को साढे़ 5 लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अयोध्या में खेला जाएगा अनोखा क्रिकेट, सरयू किनारे भिड़ेंगी आठ नदियां



Source link