हज के लिए राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 नवंबर तक जमा कर सकेंगे यात्री; ऑनलाइन और बैंक से कर सकेंगे भुगतान – Bhopal News

हज के लिए राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी:  अब 7 नवंबर तक जमा कर सकेंगे यात्री; ऑनलाइन और बैंक से कर सकेंगे भुगतान – Bhopal News


हज 2026 के लिए यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब यात्री 31 अक्टूबर 2025 की बजाय 7 नवंबर 2025 तक अपनी राशि जमा कर सक

.

वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के 31 अक्टूबर 2025 के अनुसार, वे सभी हज यात्री जो कुर्राह या प्रतीक्षा सूची में चयनित हैं और जिन्होंने अब तक 2,77,300 (प्रथम किस्त 1,52,300 एवं द्वितीय किस्त 1,25,000) की पूरी राशि जमा नहीं की है, वे इस नई तारीख तक भुगतान कर सकते हैं।

यात्री यह राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप के माध्यम से क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है। राशि जमा करने से पहले प्रत्येक कवर के यात्री को बैंक रेफरेंस नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी।

राशि जमा करने के बाद प्रतीक्षा सूची से प्रोविजनल चयनित हज यात्रियों को अपना हज आवेदन पत्र (हस्ताक्षरित प्रति), पे-इन-स्लिप/ऑनलाइन रसीद की प्रति, मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट सहित सभी दस्तावेज 10 नवंबर 2025 तक मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी कार्यालय (हज हाउस, ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन के पीछे, एयरपोर्ट रोड, भोपाल-462036) में जमा कराने होंगे।

हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि तय तिथियों का पालन न करने पर यात्रियों की सीट रद्द कर दी जाएगी। यात्री अधिक जानकारी के लिए 0755-2530139 पर संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट पर परिपत्र क्रमांक 18 (हज-2026) का अवलोकन कर सकते हैं।



Source link