Last Updated:
Lemon Gardening Tips: अगर आप भी खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो नवंबर माह में नींबू की खेती कर सकते हैं. नींबू एक ऐसी फसल है जो सालभर डिमांड में रहती है और इसी डिमांड के चलते ये अधिक मुनाफा देने वाली फसल होती है. कैसे करें नींबू की खेती? कैसे इस खेती से किसान भाई मुनाफा कमा सकते हैं? आइए जानते हैं उद्यानिकी एक्सपर्ट से
Lemon Gardening Tips: अगर आप किसान हैं और खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी फसलें हैं, जिनकी खेती से किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसी ही एक नींबू की फसल है, जो सालभर मांग में रहने वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसल है. नींबू का उपयोग न केवल खाने में बल्कि, अचार बनाने और गर्मियों में शरबत के रूप में भी किया जाता है.
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ उद्यानिकी एक्सपर्ट डॉक्टर कमलेश अहिरवार बताते हैं कि छतरपुर जिले में नींबू की बागवानी आसानी से की जा सकती है. इसकी बागवानी सूखे क्षेत्रों में भी आसानी से की जा सकती है. छतरपुर बुंदेलखंड की जलवायु नींबू फसल के लिए अनुकूल है. ठंड मौसम में नींबू लगाना सबसे सही माना जाता है. अभी नींबू लगाने का सबसे सही समय है. इसके अलावा बरसात सीजन में भी नींबू लगा सकते हैं. छतरपुर जिले में सदाबहार कागज़ी बारहमासी नींबू की वैरायटी लगा सकते हैं. इसके अलावा कलमी नींबू वैरायटी भी लगा सकते हैं. लेकिन सदाबहार कागज़ी बारहमासी वैरायटी में फल अच्छा आता है.
ऐसे करें नींबू की बागवानी
डॉ कमलेश बताते हैं कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसान हो या नहीं फिर भी नींबू की खेती कर सकता है. अगर आप पथरीली जमीन में नींबू लगा रहे हैं तो 3 बाई 3 का गड्ढा खोदें और खेती वाली मिट्टी जैसे काली, दोमट मिट्टी में 2 बाई 2 का गड्ढा खोदें. साथ ही 6 मीटर की दूरी में पौधों को लगाएं. साथ ही कतारों के बीच की दूरी उतनी रखें जिससे ट्रेक्टर निकल सके. गड्ढों को खोदने के बाद इन्हें 8 से 10 दिनों तक धूप में छोड़ दें. लगभग 10 दिनों बाद इन गड्ढों में सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाकर गड्ढों को आधा भर दें. इसके बाद ही नींबू के पौधे लगा सकते हैं.
इन पौधों को लगाने के बाद समय-समय पर सिंचाई जरूर करें. ठंड सीजन में 10 दिनों के अंतराल में पानी देते रहें, वहीं गर्मियों में 7 दिनों के अंतराल में पानी दे सकते हैं. अगर आप पौधों की देखभाल करते रहेंगे तो आपको लगभग 5 साल बाद नींबू फसल मिलना शुरू हो जाएगी.
गर्मी सीजन में सबसे ज्यादा फलता है
डॉ कमलेश बताते हैं कि नींबू फसल में थोड़ी बहुत देखरेख और कीटनाशक दवाओं का समय पर छिड़काव जरूरी होता है. नींबू की खेती साल में दो बार फसल देती है, जिससे मुनाफा दोगुना हो जाता है. गर्मी और ठंड सीजन में नींबू फलता है. लेकिन गर्मी सीजन में सबसे ज्यादा फलता है.
1 एकड़ में मिलता है इतना मुनाफा
डॉ कमलेश बताते हैं कि वैसे तो नींबू की मांग साल भर रहती है लेकिन गर्मी के मौसम में नींबू की मांग और भी बढ़ जाती है, जिससे नींबू की कीमतों में उछाल आता है. गर्मी सीजन में तो एक नींबू 10 रुपए में मिलता है. एक बार नींबू की बागवानी करने के बाद किसान 15 से 20 सालों तक फसल ले सकते हैं. कम लागत और अधिक मुनाफा देने वाली इस फसल से किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं. एक एकड़ में मुनाफा की बात करें तो पहली बार में 50 से 60 हजार रुपए का ही मुनाफा होता है लेकिन इसके बाद लगातार उत्पादन बढ़ता है. किसान भाई सिर्फ नींबू ही नहीं इसके साथ में आम और अमरुद भी लगा सकते हैं. जिससे उन्हें अधिक मुनाफा हो सकता है.
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें