शवों को पीएम रूम में रखवाते परिवार वाले।
गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके के लालोनी गांव में सोमवार को खेत में पानी दे रहे किसान और एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों खेत में लगी तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गए। शाम को जब घरवाले खेत पर पहुंचे, तब इस हादसे का पता लगा। मृतक किसान
.
बिना खाना खाए खेत पर निकले थे दोनों मिली जानकारी के अनुसार, लालोनी गांव के रहने वाले रामप्रसाद मीणा (70) खेती करते थे। उनके साथ गांव का ही रहने वाला देवेंद्र सहरिया (30) मजदूरी करता था। रामप्रसाद के भतीजे हेमंत मीणा ने बताया कि रोज सुबह 9 बजे लाइट आती थी। सोमवार को भी सुबह इतने ही समय लाइट आ गई थी। उनके ताऊ रामप्रसाद और मजदूर देवेंद्र खेत पर पानी देने निकल गए थे। वह बिना खाना खाए ही खेत पर चले गए थे। दोपहर में जब बच्चों ने कॉल किया, तो फोन नहीं उठा।
जिला अस्पताल में मौजूद मृतकों के परिवार वाले।
शाम को तार फेंसिंग के पास मिले बेसुध हेमंत मीणा ने बताया कि शाम लगभग 6 बजे पड़ोस के खेत वालों ने सूचना दी कि दोनों लोग खेत पर बेसुध पड़े हैं। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही परिवार वाले भी खेत पर पहुंचे। वहां दोनों तार फेंसिंग के पास पड़े हुए थे और दोनों की सांसें थम चुकी थीं। संभवतः तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में वह आ गए थे।

पुलिस की गाड़ी से शवों को जिला अस्पताल लाया गया।
मोटर की लाइन से फैला करंट, आज होगा PM उन्होंने बताया कि दोनों के शरीर में जलने जैसे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि कई खेतों की मोटर की लाइन फेंसिंग के पास से गई है, शायद उसी में से किसी तार के कारण फेंसिंग में करंट फैल गया और दोनों पानी देते समय उसकी चपेट में आ गए। रात 11 बजे दोनों के शव जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शवों को पीएम रूम में रखवा दिया गया। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।