पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम ने किया चमत्कार… 243 रन से जीता वनडे मैच, 49 पर ढेर हुआ एशिया कप खेलने वाला देश

पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम ने किया चमत्कार… 243 रन से जीता वनडे मैच, 49 पर ढेर हुआ एशिया कप खेलने वाला देश


UAE vs USA ODI Match: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रौंदने वाली अमेरिका की टीम ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है. उसने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार (3 नवंबर) को ऐतिहासिक जीत हासिल की. अमेरिका ने यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की टीम को 243 रन से हराकर सनसनी मचा दी. यह वनडे में रनों के हिसाब से उसकी सबसे बड़ी जीत है. हैरान करने वाली बात है कि हाल ही में एशिया कप खेलने वाली टीम 49 रनों पर ही सिमट गई. यूएई ने वनडे में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया.

खराब शुरुआत के बाद पलटा खेल

यूएई ने टॉस जीतकर मैच में गेंदबाजी का फैसला किया. अमेरिका की शुरुआत भयावह हुई. उसके 7 ओवरों में 28 रन पर 3 विकेट गिर गए. समित पटेल 8 गेंद पर 5 रन बनाकर मोहम्मद रोहिद खान की गेंद पर आउट हो गए. उनके बाद शयान जहांगीर 3 गेंद पर 2 रन बनाकर जुनैद सिद्दकी का शिकार बन गए. कप्तान मोनांक पटेल 15 बॉल पर 15 रन ही बना पाए. उन्हें भी जुनैद ने आउट किया. तीन विकेट गिर जाने के बाद अमेरिकी टीम मुश्किलों में घिर गई थी. यहां से सैतेजा मुक्कमल्ला और मिलिंद कुमार ने मोर्चा संभाला. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Women’s World Cup: मुंबई में होगी बेटियों की विक्ट्री परेड? टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

264 रनों की साझेदारी से हिला यूएई

सैतेजा और मिलिंद ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और चौथे विकेट के लिए नाबाद 264 रनों की साझेदारी की. दोनों ने शतक  ठोके और यूएई के गेंदबाजों को बुरी तरह धो डाला. अमेरिका ने 50 ओवरों में 3 विकेट पर 292 रन बनाए. सैतेजा 149 गेंद पर 137 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए. मिलिंद ने 125 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया.

ये भी पढ़ें: भारत की सेकंड टॉप-स्कोरर… 308 रन बनाए फिर भी नहीं मिला मेडल, आईसीसी ने किया अन्याय?

49 रनों पर सिमट गई टीम

एशिया कप में ओमान के खिलाफ मैच जीतने वाली यूएई की टीम से उम्मीद थी कि वह अमेरिका को कड़ी टक्कर देगी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और पूरी टीम 49 रनों पर ही ढेर हो गई. उसके लिए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले जुनैद ने ही सबसे ज्यादा 10 रन बनाए. बाकी सभी 10 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. अमेरिका के लिए रूशिल उगारकर ने 8.1 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट लिए. उनके अलावा भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल चुके सौरभ नेत्रवाल्कर ने 3 विकेट लिए.



Source link