Last Updated:
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने खिताबी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा. मंधाना पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बाने वाली बल्लेबाज रहीं, लेकिन अब वह अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल को लेकर चर्चा में हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में धूम मचा दी. उनके दमदार प्रदर्शन से ही टीम इंडिया पहली बार विश्व चैंपियन बनी. विश्व चैंपियन बनने के साथ-साथ मंधाना अब फिलहाल अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं.

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन व सिंगर पलाश मुच्छल साल 2019 से एक-दूसरे डेट कर रहे हैं. माना जा रहा है कि पलाश और मंधाना जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

पलाश और मंधाना अपने रिलेशनशिप को खुल कर फ्लांट करते हैं. पलाश अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्मृति मंधाना के साथ तस्वीर को शेयर करते रहते हैं.

ऐसी ही एक तस्वीर पलाश ने आईसीसी महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद शेयर की है. इस तस्वीर में पलाश के हाथ में मंधाना के नाम का टैटू वायरल हो रहा है. पलाश के टैटू में SM 18 लिखा है. 18 मंधाना के जर्सी का नंबर है.

पिछले महीने एक इवेंट में पलाश मुच्छल ने मुस्कुराते हुए मीडिया से कहा था कि स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं, जिससे उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है.

पलाश और मंधाना ने 5 साल तक डेट करने के बाद जुलाई 2024 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया था.