रिंकू-रघुवंशी के बदले केएल राहुल… DC-KKR के बीच ट्रेड पर माथापच्ची, दिल्ली की बड़ी डिमांड

रिंकू-रघुवंशी के बदले केएल राहुल… DC-KKR के बीच ट्रेड पर माथापच्ची, दिल्ली की बड़ी डिमांड


IPL 2026 Auction: साल 2025 अपने अंतिम चरण पर आ चुका और आईपीएल ऑक्शन के चर्चे शुरू हो चुके हैं. अगले महीने होने वाले IPL मिनी-ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग की माथापच्ची देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ट्रेड डील की है. इस डील का केंद्र केएल राहुल बने हुए हैं जिन्हें केकेआर की टीम अपने खेमें में शामिल करना चाहती है. लेकिन दूसरी तरफ खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर के दिए ऑफर पर दिलचस्पी नहीं दिखाई.

क्यों नहीं हो पा रही डील?

इस डील के चर्चे भले ही लेकिन प्रोसेस अटका हुआ है. मुख्य समस्या यह है कि KKR के पास ऐसे दर्जे का खिलाड़ी नहीं है जिन्हें देकर वह केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स से बुलाने में कामयाब हो. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक DC ने KKR को तीन अलग-अलग ऑफर दिए थे, लेकिन KKR किसी पर भी सहमत नहीं हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source


नरेन के बदले राहुल

दिल्ली का पहला ऑफर सुनील नरेन थे जिनके बदले दिल्ली कैपिटल्स राहुल को देने के लिए राजी थी. एक ऑप्शन अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के कॉम्बो का था जिसके बदले राहुल को दिल्ली छोड़ने को तैयार थी. वहीं, तीसरे प्रस्ताव में हर्षित राणा और रघुवंशी का नाम था, लेकिन इन तीनों पर ही केकेआर नहीं राजी हुई, जिसके चलते ये डील अटकी पड़ी है.

ये भी पढे़ं.. स्किन कैंसर का डरावना सच.. महीनों खतरनाक बीमारी से जूझा ये क्रिकेटर, अब समझाया पुराना दर्द

DC की डिमांड साफ

DC की डिमांड क्लियर है कि अगर KKR राहुल को चाहता है, तो उसे बराबर लेवल का खिलाड़ी देना होगा. अभी KKR के नए हेड कोच अभिषेक नायर के आने के बाद कई ऑप्शन देखे गए, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. नायर और रघुवंशी का पुराना रिश्ता है  नायर ने उन्हें पर्सनली ट्रेन किया है. लेकिन DC की रघुवंशी में दिलचस्पी कोई हैरानी की बात नहीं, क्योंकि यह युवा खिलाड़ी JSW स्पोर्ट्स (DC के को-ओनर) का एथलीट है और लंबे समय से फ्रेंचाइजी की नजर में है. KKR को लगता है कि रिंकू सिंह और हर्षित राणा उनके अपने घरेलू खिलाड़ी हैं और वे इन्हें अभी छोड़ना नहीं चाहते.



Source link