वैभव सूर्यवंशी अब उड़ाएंगे पाकिस्तान की धज्जियां.. IPL के 6 स्टार्स को भी मौका

वैभव सूर्यवंशी अब उड़ाएंगे पाकिस्तान की धज्जियां.. IPL के 6 स्टार्स को भी मौका


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Rising Stars Asia Cup 2025: वैभव सूर्यवंशी को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पहली बार जगह मिली है.14 साल की उम्र में वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में छाप छोड़ी है. वह इसी महीने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे. आईपीएल के स्टार प्रियांश आर्य को भी टीम में शामिल किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी को 14 साल की उम्र में मिला इंडिया ए टीम में मौका.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी जल्द ही एक्शन में दिखाई देंगे. 14 साल के इस होनहार क्रिकेटर को पहली बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं. आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी अपने नाम का डंका बजाया. वैभव इस बार पाकिस्तान के खिलाफ गरजने का तैयार हैं. इंडिया ए टीम में आईपीएल के छह स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर) रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी अब उड़ाएंगे पाकिस्तान की धज्जियां.. IPL के 6 स्टार्स को भी मौका



Source link