सस्पेंड ASI की जांच रिपोर्ट 7 दिन में देंगे SDOP: शाजापुर का वीडियो बताया 3 महीने पुराना; गवाहों के होंगे बयान – shajapur (MP) News

सस्पेंड ASI की जांच रिपोर्ट 7 दिन में देंगे SDOP:  शाजापुर का वीडियो बताया 3 महीने पुराना; गवाहों के होंगे बयान – shajapur (MP) News


थाना परिसर में बैठे ASI का वीडियो आया था सामने।

शाजापुर जिले के बेरछा थाने में पदस्थ एएसआई भंवर सिंह सिसौदिया को एक वीडियो सामने होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस वीडियो में एएसआई को कथित तौर पर रिश्वत की बात करते हुए देखा गया था। मामले की जांच बेरछा एसडीओपी रवि प्रकाश कौल को

.

यह वीडियो रविवार को वायरल हुआ था, हालांकि यह करीब सवा तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एएसआई सिसौदिया बेरछा थाना परिसर में एक बेंच पर बैठे मारपीट के एक आरोपी से बात कर रहे हैं। इसमें वह कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिस इसलिए पैसे लेती है क्योंकि उसे सभी को बांटना होता है।

सस्पेंड एएसआई भंवर सिंह सिसौदिया।

मौजूद लोगों के लेंगे बयान

बेरछा एसडीओपी रवि प्रकाश कौल ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि रविवार के अवकाश के कारण उन्हें जांच संबंधी डाक सोमवार शाम को मिली। कौल के अनुसार, जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। जांच में संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जाएगी।



Source link