215 रन और 22 विकेट… चैंपियन बनने के बाद DSP दीप्ति को U.P पुलिस से स्पेशल बधाई, टूर्नामेंट में काटा गदर

215 रन और 22 विकेट… चैंपियन बनने के बाद DSP दीप्ति को U.P पुलिस से स्पेशल बधाई, टूर्नामेंट में काटा गदर


Deepti Sharma: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद जीत की बधाईयों की होड़ लगी हुई है. फैंस का जश्न शांत हो गया है, लेकिन भारतीय प्लेयर्स के लिए बधाईयां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. भारतीय टीम की डीएसपी दीप्ति शर्मा को यूपी पुलिस की तरफ से बधाई देखने को मिली है. उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) राजीव कृष्णा ने सोमवार को डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

DSP के तौर पर कार्यरत हैं दीप्ति

दीप्ति शर्मा जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल खिलाड़ी योजना के तहत DSP के तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने रविवार रात नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की 52 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर DGP उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल अकाउंट से एक बधाई संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें दीप्ति के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा था. 

Add Zee News as a Preferred Source


दीप्ति का शानदार प्रदर्शन

पोस्ट में लिखा गया, ‘वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव! अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में, दीप्ति शर्मा ने 215 रन और 22 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला. जिससे पूरे देश, राज्य और उत्तर प्रदेश पुलिस को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गर्व हुआ. माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कुशल एथलीट योजना के तहत खेल कोटे से डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में नियुक्त दीप्ति शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.’

ये भी पढ़ें.. कप्तानी चेंज… वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाली हरमनप्रीत कौर को हटाने की मांग, पूर्व कैप्टन की डिमांड से मची खलबली

कैसे DSP बनीं दीप्ति शर्मा?

दीप्ति शर्मा जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘कुशल खिलाड़ी योजना’ के तहत खेल कोटे से DSP बनीं. फाइनल में भी दीप्ति की तरफ से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. वह पुरुषों और महिलाओं दोनों में वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में फिफ्टी बनाने और पांच विकेट लेने वाली पहली और एकमात्र खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने 39 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत के कुल 298/7 में 54 रन भी बनाए, जो टीम की पहली महिला वर्ल्ड कप जीत में निर्णायक साबित हुआ.



Source link