Asia Cup 2025 की ट्रॉफी देने का अल्टीमेटम मोहसिन नकवी को मिल चुका है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ट्रॉफी को लेकर मोहसिन नकवी की जिद से निपटने के लिए आखिरी एक्शन ले लिया है. जिससे बचने के लिए ट्रॉफी चोर नकवी दुबक गए हैं. ICC की नाराजगी से बचने का नया प्लान बनाया है. 28 सितंबर को फाइनल हुआ था जिसके बाद से ही ट्रॉफी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नकवी ट्रॉफी अपने हाथ से ही देने की जिद पर अड़े हुए हैं.
कहां है ट्रॉफी?
एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए और वह अभी भी दुबई में ACC मुख्यालय में बंद पड़ी हुई है. इस घटना से PCB, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच तनाव बढ़ गया है.
BCCI ने दिया था अल्टीमेटम
BCCI ने एशिया कप के बाद ट्रॉफी के लिए कई बार अनुरोध किया, लेकिन नकवी का कहना था कि भारत को ट्रॉफी खुद उनसे लेनी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने दुबई में अलग से समारोह आयोजित करने का ऑफर भी दिया, लेकिन BCCI ने इसे ठुकरा दिया. अब BCCI का आखिरी एक्शन ICC में शिकायत करने का है. ट्रॉफी लौटाने के लिए 3 नवंबर तक का समय दिया था. लेकिन इस पर कोई अपडेट नहीं आया है.
ये भी पढे़ं.. रिंकू-रघुवंशी के बदले केएल राहुल… DC-KKR के बीच ट्रेड पर माथापच्ची, दिल्ली की बड़ी डिमांड
ट्रॉफी पर सारे अपडेट
24 अक्टूबर 2025: BCCI सचिव देवजित सैकिया ने नकवी को चिट्ठी लिखी, ट्रॉफी तुरंत सौंपने की मांग की.
2 नवंबर 2025: कोई जवाब न मिलने पर सैकिया ने चेतावनी दी कि 3 नवंबर तक ट्रॉफी न मिली तो ICC में मामला उठेगा.
3 नवंबर 2025: BCCI की डेडलाइन बीत गई, लेकिन ट्रॉफी नहीं मिली.
4 नवंबर 2025: दुबई में ICC का चार दिवसीय एक्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग शुरू। नकवी (जो PCB चेयरमैन के साथ-साथ पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं) BCCI से टकराव से बचने के लिए मीटिंग से दूर रहने वाले हैं. वजह बताई गई “घरेलू राजनीतिक मुद्दे”.
7 नवंबर 2025: PCB के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर सैयद मीटिंग में हिस्सा लेंगे। नकवी वर्चुअल तरीके से जुड़ सकते हैं.