वानखेड़े में भारत ने बनाए इतने रन तो फाइनल का टिकट तय! देखते रह जाएंगे अंग्रेज

वानखेड़े में भारत ने बनाए इतने रन तो फाइनल का टिकट तय! देखते रह जाएंगे अंग्रेज


होमखेलक्रिकेट

वानखेड़े में भारत ने बनाए इतने रन तो फाइनल का टिकट तय! देखते रह जाएंगे अंग्रेज

Last Updated:

Wankhede Stadium T20 Records: वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के बरसते हैं. ऐसे में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद है. चलिए आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि अगर भारत पहले बैटिंग करता है तो कितने रन बनाने पर सूर्या एंड कंपनी की जीत लगभग तय हो जाएगी.

Zoom

वानखेड़े में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें लगातर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं. टीम इंडिया की नजरें फाइनल का टिकट कटाकर तीसरी ट्रॉफी जीतने की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होंगी तो दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी. वानखेड़े हाई स्कोरिंग ग्राउंड है, जिसमें बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. ऐसे में चलिए आपको हम आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि मैच में अगर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की तो कितने रन बनाकर भारत जीत की हुंकार भर देगा.

जीत के लिए कितने रन काफी?
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों की मददगार साबित रहती है. बल्ले पर गेंद आसानी से आती है तो आसानी से चौके-छक्के लगते हैं. यही वजह है कि यह हाई स्कोरिंग वेन्यू है. टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली टीम बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करती है. भारतीय टीम अगर आज के मुकाबले में 200 से ऊपर का स्कोर बनाती है तो उसकी जीत की संभावना ज्यादा रहेगी. ऐसा इसलिए है, क्योंकि 5 बार इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 से ऊपर का स्कोर बनाया है, जिसमें से चार बार जीत मिली है.

वानखेड़े में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल.

सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब 200 से ऊपर का रन चेज करने वाली टीम जीती है. यह 2016 में हुआ था, जब इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. यह इस मैदान पर टी20 में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी है. आंकड़े बता रहे हैं कि भारत 230+ रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा तो उसकी जीत समझो पक्की हो जाएगी.

200+ रन बनाकर कभी नहीं हारा भारत
वानखेड़े स्टेडियम का एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि इस मैदान पर भारत ने 200+ रन बनाते हुए हमेशा जीत ही दर्ज की है. दो बार भारत ने टी20 में यहां 200+ का टोटल खड़ा किया है और दोनों ही बार उसे जीत मिली है. इसमें से एक बार तो इंग्लैंड के खिलाफ ही जीत हासिल हुई, जब 2025 में टीम इंडिया ने 247 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. भारत ने यह मुकाबला 150 रन से विशाल अंतर से जीता था. ऐसे में भारत को आज के मुकाबले में भी इसी तरह का प्रदर्शन दिखाना होगा.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link