अशोकनगर में पूर्व सरपंच के घर डकैती: 10 सदस्यीय टीम करेगी जांच, एसडीओपी, दो टीआई, पांच सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई शामिल – Ashoknagar News

अशोकनगर में पूर्व सरपंच के घर डकैती:  10 सदस्यीय टीम करेगी जांच, एसडीओपी, दो टीआई, पांच सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई शामिल – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के खैजरा अटारी गांव में सोमवार-मंगलवार की रात पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह यादव के घर डकैती की बड़ी वारदात हुई। लगभग आधा दर्जन अज्ञात डकैत छत के रास्ते से घर में घुसे और दंपति के साथ मारपीट की। इसके बाद वे करीब ढाई ला

.

एक ही दिन में बनी जांच टीम

डकैतों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने घटना के अगले ही दिन 10 सदस्यीय विशेष टीम गठित की है। इस टीम में ऐसे अनुभवी अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पहले भी कई बड़े अपराधों का खुलासा किया है।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

टीम में एसडीओपी विवेक शर्मा, शाढ़ौरा थाना प्रभारी सुनील सिकरवार, निरीक्षक मनीष चौहान, देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा, नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित, कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर, उप निरीक्षक संध्या रघुवंशी, उप निरीक्षक मसीह खान, एएसआई संजय गुप्ता और विनोद तिवारी शामिल हैं।

एसपी को सीधे दी जाएगी रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जांच में हुई हर प्रगति की जानकारी एसडीओपी अशोकनगर द्वारा सीधे उन्हें दी जाएगी। टीम ग्रामीण इलाकों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link