गुना में खेला जाएगा हॉकी का मैत्री मैच: हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजन; 7 नवंबर को संजय गांधी स्टेडियम में होगा – Guna News

गुना में खेला जाएगा हॉकी का मैत्री मैच:  हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजन; 7 नवंबर को संजय गांधी स्टेडियम में होगा – Guna News



कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी।

हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर जिला हॉकी संघ द्वारा देश और प्रदेश में कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुना में भी एक मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मैच शुक्रवार, 7 नवंबर को संजय गांधी स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ पर खेला जाएगा। इसकी घोषणा जिला

.

जिला हॉकी संघ ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें जिला हॉकी संघ के सचिव ब्रजेश दुबे, सूर्यकांत जगताप, शेखर वशिष्ठ सहित कई पूर्व हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए। वक्ताओं ने पहले देश में हॉकी की शुरुआत और स्थापना को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद उन्होंने गुना में हॉकी की शुरुआत के बारे में जानकारी दी।

‘गुना की आबोहवा में हॉकी का अतीत’ वक्ताओं ने बताया कि गुना की आबोहवा में हॉकी का अतीत बसा हुआ है। गुना की खेल प्रेमी जनता और हॉकी का अनूठा रिश्ता है। एक समय गुना शहर का नाम देश भर में विख्यात नगरपालिका परिषद गुना द्वारा संचालित ‘अखिल भारतीय स्व. लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी’ के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बड़े लंबे अंतराल से यह प्रतियोगिता संचालित नहीं हुई।

खिलाड़ियों ने बड़े महकमों में किया नाम रोशन उन्होंने बताया कि हॉकी ने कई परिवारों में खिलाड़ी तैयार कर उनके जीवन में मजबूती प्रदान की है। गुना हॉकी के इस स्वर्णिम योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसी हॉकी के बलबूते पर गुना की माटी के सपूतों ने देश भर के शासकीय और निजी संस्थानों में गुना का नाम रोशन किया है, जो गुना के लिए बड़े फक्र की बात है। आरसीएफ मुंबई, इंडियन नेवी, एमपी पुलिस, इंडियन रेलवे, भारतीय सेना जैसे महकमों में गुना के खिलाड़ी सेवाएं प्रदान कर परिवार और गुना शहर का नाम रोशन किया है।

7 नवंबर को होगा आयोजन, अन्य जिलों से भी बात जारी आयोजकों ने बताया कि हॉकी के 100 वर्ष के इतिहास को याद करते हुए गुना में भी आयोजन किया जायेंगे। 7 नवंबर को एक हॉकी का मैच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि और भी कई जिलों की टीमों से बात चल रही है। यदि उनकी स्वीकृति मिलती है तो मैच और भी ज्यादा रोमांचक होगा।



Source link