Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के करियर पर तलवार लटक चुकी है. ये हम नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के इशारे कह रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टूर से ड्रॉप होने के बाद जमकर बवाल हुआ और गंभीर-अगरकर को ट्रोल भी किया गया. इसके बाद भी शमी ने 2 मैच में 15 विकेट लेकर खुद को साबित किया. इसके बाद भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें तरजीह नहीं दी गई है.
इंडिया ए से भी हो गए बाहर
वनडे वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में रहे शमी को सेलेक्टर्स गुमनाम करने में जुट चुके हैं. शमी को न सिर्फ टीम इंडिया से बल्कि इंडिया ए के वनडे स्क्वाड से भी ड्रॉप कर दिया गया है. इंडिया ए की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 नवंबर से अनऑफीशियल वनडे सीरीज खेलने उतरेगी.
कब खेला था पिछला टेस्ट?
शमी ने आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया, कई महीनों तक शमी के आगे इंजरी रोड़ा बन गई. लेकिन उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वापसी की और टॉप विकेट टेकर रहे. लेकिन IPL में उनकी गेंदबाजी फीकी नजर आई.
ये भी पढ़ें.. हो गया कंफर्म.. बिकने जा रही RCB, 6 महीने से पहले मिल जाएगा नया मालिक
युवाओं को मिल रहा मौका
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की तरह शमी भी सेलेक्टर्स के रडार से बाहर हो चुके हैं. फैंस की आवाज सेलेक्टर्स के सामने फीकी है. सेलेक्टर्स का ध्यान युवा तेज गेंदबाजों की तरफ है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पेस अटैक की अगुवाई कर रहे हैं. वहीं, बंगाल के तेज़ गेंदबाज आकाश दीप कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापस आए हैं. पिछली बार हर्षित राणा के चलते शमी का पत्ता कट गया था. ऑस्ट्रेलिया टूर से ड्रॉप होने के बाद शमी ने भी अगरकर पर साइलेंट वार किया था. अब देखना होगा कि इस बार शमी ड्रॉप होने के बाद क्या कहते हैं.